SSC CGL Tier1 Answer Key 2025 : आंसर की और रिस्पॉन्स शीट जारी, डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें

Manoj kumar

SSC CGL Tier 1 Exam 2025 में शामिल लाखों युवा अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर आ गई है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आखिरकार SSC CGL Tier 1 Answer Key 2025 और Response Sheet अपनी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, वे अब ssc.gov.in login करके अपने प्रश्नपत्र और उत्तर देख सकते हैं। लाखो छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे और अब जिन छात्रों ने एग्जाम दिया था वो रिजल्ट से पहले एसएससी की तरफ से जारी टियर 1 एग्जाम आंसर की जाँच सकते है और रिजल्ट से पहले अपने एग्जाम परफॉरमेंस का पता कर सकते है। कैसे आप SSC CGL Answer Key 2025 चेक करेंगे उसकी पूरी जानकारी हमने निचे स्टेप वाइज के साथ दी है।

SSC CGL Tier1 Answer Key 2025 ऐसे करें डाउनलोड

एसएससी ने सीजीएल परीक्षा 2025 की टियर 1 आंसर की (CGL Tier 1 Answer Key 2025) जारी कर दी है। अभ्यर्थी दी गई जानकारी के मुताबिक आसानी से इसे चेक या डाउनलोड कर सकते हैं, इसके लिए युवाओ को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर पता होना जरुरी है। जिससे वो आसानी से SSC CGL Answer Key 2025 को चेक कर पाएंगे। निचे दिए इंट्रक्शन को फॉलो करे।

  • सबसे पहले आयोग की वेबसाइट ssc.gov.in या ssc.gov .in पर जाएं।
  • होमपेज पर “CGL Answer Key 2025” या “SSC CGL Tier 1 Response Sheet” वाला लिंक खोजें।
  • लिंक पर क्लिक करते ही ssc.gov.in login पेज खुलेगा।
  • यहां अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • सब्मिट करने के बाद आपकी आंसर की और रिस्पॉन्स शीट स्क्रीन पर दिख जाएगी।
  • चाहें तो इसका प्रिंट लेकर सुरक्षित रख सकते हैं।

त्रुटि सुधार के लिए कहा करे शिकायत

जिन युवाओ ने परीक्षा दी थी और उनमे से यदि किसी अभ्यर्थी को लगता है कि SSC CGL 2025 Answer Key में कोई त्रुटि है, तो वे इसका ऑब्जेक्शन (Objection) भी दर्ज करा सकते हैं। एसएससी की गाइडलाइन के मुताबिक, उम्मीदवार निश्चित शुल्क के साथ ऑनलाइन आपत्ति भेज सकते हैं। यह प्रक्रिया कुछ दिनों तक ssc.gov.in portal पर एक्टिव रहेगी। और त्रुटि के लिए जो भी ऑब्जेक्शन आएंगे उनके लिए SSC की तरफ से जाँच के बाद त्रुटि सुधार की प्रक्रिया शुरू की जाती है।

कब आएगा रिजल्ट

SSC CGL की SSC CGL Tier1 Answer Key 2025 जारी होने के बाद अब अभ्यर्थी अगला इंतज़ार रिज़ल्ट का कर रहे हैं। संभावना है कि आयोग जल्दी ही CGL Result 2025 भी घोषणा कर सकता है। ध्यान रहे कि रिज़ल्ट और कटऑफ से जुड़ी सभी जानकारी सिर्फ ssc.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर ही मिलेगी। एसएससी सभी भर्तियों के रिजल्ट और एडमिट कार्ड, आंसर की और अन्य जो भी जानकारी होती है वो सब ऑफिसियल वेबसाइट पर ही जारी करती है तो अभ्यर्थियों को ssc.gov.in पर नियमित रूप से जाँच करते रहना चाहिए।

Share This Article
Follow:
मनोज कुमार, NFLSpice News के एक अनुभवी और समर्पित लेखक हैं। उन्होंने बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (BBA) में अपनी शिक्षा पूरी की है, जो उन्हें व्यापार, वित्त और बाजार की गहरी समझ प्रदान करती है।मनोज की विशेषज्ञता कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में है। उनकी कलम बिज़नेस की जटिलताओं, कृषि से जुड़ी नवीनतम जानकारियों, मौसम के बदलते मिजाज, खेल की दुनिया की हलचल और स्थानीय महत्व की ख़बरों पर चलती है।उनका मुख्य उद्देश्य अपने पाठकों तक कठिन विषयों को भी सरल और सुलभ भाषा में पहुँचाना है, ताकि हर कोई सटीक और उपयोगी जानकारी का लाभ उठा सके। मनोज अपने लेखों के माध्यम से लोगों को सूचित और सशक्त बनाने में विश्वास रखते हैं।