Haryana News: किसानों के लिए बड़ी ख़बर! जौ और गेहूं के बीज पर मिलेगा सीधा अनुदान

Haryana News: हरियाणा के किसानों के लिए सरकार ने दिवाली के बाद एक और तोहफा दिया है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन (मोटे अनाज) के तहत अब जौ की खेती करने वाले किसानों को बीज पर अच्छा-खासा अनुदान मिलेगा। इस योजना में पंचकूला, रोहतक, भिवानी, सिरसा, हिसार, झज्जर और चरखी दादरी – ये सात जिले शामिल किए गए हैं। इन जिलों में जौ के बीज वितरण, प्रदर्शन प्लॉट और मिट्टी-पानी बचाने के कामों के लिए किसानों को सीधा अनुदान दिया जाएगा।

वहीं गेहूं की खेती करने वालों के लिए भी खुशखबरी है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन (गेहूं) के तहत अंबाला, भिवानी, हिसार, झज्जर, मेवात, पलवल, चरखी दादरी और रोहतक – इन आठ जिलों के किसानों को गेहूं के बीज पर अनुदान मिलेगा।अच्छी बात ये है कि आवेदन की प्रक्रिया बहुत आसान है। किसान भाई बस हरियाणा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट agriharyana.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

News End

Click here to read more news in this category: Agriculture

Saloni Yadav

Saloni Yadav (Journalist): There is an experienced journalist who has covered many different topics in his 10-year career. He has worked with many large publications and is now offering his services on NFL Spice. Saloni Yadav always shares information based on authentic sources and his experience and gives right and reliable advice to readers. Contact Email: saloniyadav@nflspice.com Website: nflspice.com
फीडबैक या शिकायत के लिए: newsdesk@nflspice.com

Related Stories