12 दिसंबर राशिफल: गजकेसरी और लक्ष्मी-नारायण योग ने बदला दिन का माहौल, कई राशियों की किस्मत में आज आएगा मोड़

Aaj Ka Rashifal: 12 दिसंबर, शुक्रवार का दिन इस बार खगोलीय दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है। पौष मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी पर आज ग्रहों की जो चाल बनी है ओर उसने कई लोगों की उम्मीदों को नए सिरे से जगाया है। गुरुदेव मिथुन में विराजमान हैं, वहीं दोपहर बाद चंद्रमा सिंह से कन्या में प्रवेश कर रहे हैं। इसी बदलाव ने गजकेसरी योग का शक्तिशाली संयोग रचा है, जिसे वैदिक ज्योतिष में अत्यंत शुभ माना जाता है।

सूर्य, बुध और शुक्र का वृश्चिक में एक साथ होना लक्ष्मी-नारायण योग का निर्माण कर रहा है, जो धन, करियर और प्रतिष्ठा के क्षेत्र में सकारात्मक संकेत देता है। दिन में आयुष्मान योग भी साथ बना हुआ है, जो लंबे समय से अटकी योजनाओं को तेज गति प्रदान कर सकता है।

इन ग्रह-संयोगों के बीच सवाल यह है कि आज का दिन किस राशि को आगे बढ़ने का अवसर देगा और किसे सावधानी की जरूरत है? आइए देखते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का विस्तृत हाल आज कैसा रहने वाला है।

मेष राशि

आज कन्या राशि में चंद्रमा का गोचर आपके लिए रणनीतिक जीत का दिन बना रहा है। विरोधी सक्रिय जरूर होंगे, लेकिन अंततः पराजित होंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। प्रेम और संतान से संबंधित स्थितियां संतोषजनक दिख रही हैं। व्यापार में स्थिर बढ़त संभव है। हरी वस्तु दान करें।

वृषभ राशि

भावनाओं का उतार-चढ़ाव आज आपके रिश्तों में तनातनी ला सकता है। किसी भी फैसले में जल्दबाज़ी नुकसान दे सकती है। विद्यार्थी आज बेहतर फोकस में रहेंगे। प्रेम और संतान का पक्ष सामान्य है, जबकि व्यापार मजबूती दिखाता है। हरी वस्तु साथ रखें।

मिथुन राशि

भूमि, भवन और वाहन खरीदने का योग प्रबल है, लेकिन पारिवारिक मतभेद भी उभर सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति सकारात्मक है। व्यापार भी लाभकारी होता दिख रहा है। गणेश जी को प्रणाम करें।

कर्क राशि

सेहत में लंबे समय से चली आ रही परेशानी में सुधार नजर आएगा। आपके प्रयास अब रंग लाने लगे हैं। नौकरी-व्यापार में उन्नति के अवसर बनेंगे। प्रेम और व्यापार दोनों शुभ। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि

आज धन बढ़ने के संकेत बेहद मजबूत हैं। परिवार में भी कोई नया सदस्य जुड़ने की संभावना बन सकती है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। प्रेम और संतान का सहयोग मिलेगा। गणेश जी की आराधना शुभ है।

कन्या राशि

ऊर्जा का स्तर अचानक बढ़ेगा और मानसिक स्पष्टता भी बढ़ेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम और संतान पक्ष में सुधार। व्यापार में निरंतर प्रगति। शनिदेव को प्रणाम करें।

तुला राशि

खर्च बढ़ने से मन अस्थिर हो सकता है, पर परिस्थितियां धीरे-धीरे अनुकूल होंगी। स्वास्थ्य, प्रेम और संतान सब ठीक चलेंगे। व्यवसाय में स्थिरता बनी रहेगी। हरी वस्तु साथ रखें।

वृश्चिक राशि

आज आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं और रुका हुआ पैसा भी मिलने के योग हैं। शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। यात्रा संभव है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार तीनों ही मजबूत स्थिति में। हरी वस्तु दान करें।

धनु राशि

सरकारी कामकाज में सफलता मिल सकती है। आज आपकी मेहनत को पहचान भी मिलेगी। पिता का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य और प्रेम बेहतर, व्यापार सकारात्मक। लाल वस्तु साथ रखें।

मकर राशि

भाग्य आज आपका साथ दे रहा है। यात्राएं लाभकारी साबित होंगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य, संतान और कारोबार तीनों शुभ। हरी वस्तु पास रखें।

कुंभ राशि

चोट या किसी छोटी दुर्घटना से बचकर रहें। परिस्थितियां थोड़ा प्रतिकूल हो सकती हैं, इसलिए सतर्क रहना जरूरी है। प्रेम और संतान का पक्ष मजबूत रहेगा। व्यापार सामान्य से बेहतर। हरी वस्तु साथ रखें।

मीन राशि

जीवनसाथी से पूरा समर्थन मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य सुधरेगा। प्रेम और संतान का सहयोग बढ़ेगा। नौकरी व व्यापार दोनों में उन्नति। गणेश जी को प्रणाम करें।

News End

Click here to read more news in this category: Astro

Saloni Yadav

Saloni Yadav (Journalist): There is an experienced journalist who has covered many different topics in his 10-year career. He has worked with many large publications and is now offering his services on NFL Spice. Saloni Yadav always shares information based on authentic sources and his experience and gives right and reliable advice to readers. Contact Email: saloniyadav@nflspice.com Website: nflspice.com
फीडबैक या शिकायत के लिए: newsdesk@nflspice.com

Related Stories