सोना फिर ₹659 सस्ता, चांदी 243 रुपये महंगी: देखें 2 दिसंबर 2025 के लेटेस्ट गोल्ड-चांदी रेट
Gold Silver Rate: देश के सर्राफा बाजार में मंगलवार, 2 दिसंबर 2025 को सोना एक बार फिर हल्की गिरावट के साथ खुला। कीमतों में यह नरमी लगातार दूसरे दिन देखने को मिली है। दिलचस्प बात यह है कि गिरावट बहुत बड़ी नहीं है, लेकिन दाम अब भी ₹1.28 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास टिका हुआ है जो बताता है कि गोल्ड मार्केट फिलहाल हाई रेंज में ही घूम रहा है।
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताज़ा रेट बताते हैं कि 22 कैरेट (916) सोने का दाम ₹128800 से फिसलकर ₹128141 पर आ गया यानी करीब ₹659 की सस्ती शुरुआत।Gold Silver Rate
इस बीच चांदी ने उलटी चाल चली। सोमवार की तुलना में मंगलवार की सुबह 243 रुपये प्रति किलो महंगी होकर खुली। बाजार जानकार इसे ग्लोबल डिमांड में हल्की बढ़त और फॉरेक्स मूवमेंट्स का परिणाम मान रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: 8th Pay Commission: करोड़ों कर्मचारियों के लिए नई सुबह! सरकार ने बताया कब तक आएगी रिपोर्ट, आपकी जेब पर होगा सीधा असर
सुबह के लेटेस्ट गोल्ड-चांदी रेट (2 दिसंबर 2025)
| शुद्धता | सोमवार शाम (₹) | मंगलवार सुबह (₹) | अंतर |
|---|---|---|---|
| सोना 24K (999) | 128800 | 128141 | ₹659 सस्ता |
| सोना 23K (995) | 128284 | 127628 | ₹656 सस्ता |
| सोना 22K (916) | 117981 | 117377 | ₹604 सस्ता |
| सोना 18K (750) | 96600 | 96106 | ₹494 सस्ता |
| सोना 14K (585) | 75348 | 74963 | ₹385 सस्ता |
| चांदी 999 | 175180 | 175423 | ₹243 महंगी |
सोमवार (1 दिसंबर) को क्या हुआ था?
सोमवार को सोने-चांदी ने पूरे दिन मजबूत शुरुआत दिखाई थी। IBJA के मुताबिक:
-
24 कैरेट सोना ₹128602 से बढ़कर ₹128800 तक पहुंच गया था।
-
चांदी भी सुबह ₹173740 से उछलकर ₹175180 प्रति किलो तक पहुंची थी।
इसे भी पढ़ें: UP Budget 2026: योगी सरकार का 9 लाख करोड़ का दांव, क्या आपकी जेब और भविष्य के लिए है इसमें कुछ खास?
यानी बाजार ने मंगलवार की शुरुआत उस ट्रेंड के उलट की, जिसमें सोना थोड़ा ठंडा और चांदी में हल्की तेजी दिखी।Gold Silver Rate
क्यों हैं कीमतों में उतार-चढ़ाव?
IBJA द्वारा जारी कीमतें देशभर में मान्य होती हैं हालांकि इनमें GST और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं होते। यानी जूलर्स की दुकानों पर उपभोक्ता को इन रेट्स से अधिक राशि चुकानी पड़ती है।
ग्लोबल गोल्ड ट्रेंड डॉलर में उतार-चढ़ाव और अंतरराष्ट्रीय मांग — ये सभी फैक्टर भारत में रोजाना सोने-चांदी की कीमतों की दिशा तय करते हैं।Gold Silver Rate
इस श्रेणी की और खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें: बिज़नेस



