ED Action on Dunki Route: हरियाणा-पंजाब में 13 ठिकानों पर छापे, करोड़ों की नकदी जब्त

डंकी रूट के जरिए विदेश भेजने वाले नेटवर्क पर ईडी की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई सामने आई है। हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में 13 ठिकानों पर छापेमारी में 2 करोड़ नकद, 6 किलो सोना और 300 किलो चांदी बरामद हुई।

ED Action on Dunki Route: हरियाणा और पंजाब से डंकी रूट के जरिए विदेश भेजने वाले नेटवर्क पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जालंधर जोनल ऑफिस की टीमों ने गुरुवार को हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में फैले 13 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इस दौरान पानीपत के अहर-कुराना गांव से जुड़े बीजेपी नेता बलवान शर्मा और उनके करीबियों के परिसरों से भारी मात्रा में नकदी और कीमती धातुएं बरामद हुई हैं।

ईडी सूत्रों के मुताबिक छापेमारी के दौरान करीब 2 करोड़ रुपये की नकदी, लगभग 6 किलो सोना और करीब 300 किलो चांदी जब्त की गई है। इसके साथ ही चल-अचल संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज, बैंक पासबुक, निवेश से संबंधित कागजात भी कब्जे में लिए गए हैं।

डिजिटल साक्ष्यों के लिए लैपटॉप, कंप्यूटर और मोबाइल फोन भी जब्त किए गए, ताकि पैसों के लेन-देन और नेटवर्क की पूरी कड़ी खंगाली जा सके।

इसे भी पढ़ें: Haryana Vehicle Scrappage News: हरियाणा में पुरानी गाड़ियों पर नई गाइडलाइन, जानें आपके जिले में कितनी बची है कार की उम्र

जो जानकारी अभी तक सामने आई है उसके अनुसार इस कार्रवाई की जड़ फरवरी 2025 में अमेरिका से डिपोर्ट किए गए 330 भारतीयों से जुड़ी बताई जा रही है।

अभी तक की जांच में सामने आया है कि इन लोगों को अवैध तरीके से सीमा पार कराने के लिए उनसे करोड़ों रुपये वसूले गए थे। इसी सिलसिले में रिची ट्रैवल्स (जालंधर), तरुण खोसला (दिल्ली) और बलवान शर्मा (पानीपत) के ठिकानों पर ईडी ने शिकंजा कसा।

जांच में पंचायत सचिव प्रवीण उर्फ फोर्ड का नाम भी सामने आया है। प्रवीण पूर्व में सर्कल कबड्डी का जाना-माना खिलाड़ी रहा है और खेल कोटे से सरकारी नौकरी में आया था।

इसे भी पढ़ें: टोहाना में बड़ी चोरी: बहन की पढ़ाई के लिए रखे लाखों रुपये ले उड़े चोर, रतिया रोड पर मचा हड़कंप

आरोप है कि वह इस नेटवर्क के लिए एजेंट की भूमिका निभा रहा था। ईडी अब यह पता लगाने में जुटी है कि अवैध कमाई को किन-किन जगहों पर निवेश किया गया और किस-किस के नाम पर संपत्तियां खड़ी की गईं।

बीजेपी नेता और सरकारी कर्मचारी से जुड़े ठिकानों से हुई इस बड़ी बरामदगी ने राजनीतिक गलियारों में भी हलचल मचा दी है। जांच एजेंसी का मानना है कि यह सिर्फ एक सिंडिकेट का हिस्सा हो सकता है और आने वाले दिनों में कई और बड़े नाम सामने आ सकते हैं। फिलहाल जब्त दस्तावेजों की गहन जांच जारी है और संदिग्धों से पूछताछ का दायरा बढ़ाया जा रहा है।

इस श्रेणी की और खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें: हरियाणा

Saloni Yadav

सलोनी यादव (Journalist): एक अनुभवी पत्रकार हैं जिन्होंने अपने 10 साल के करियर में कई अलग-अलग विषयों को बखूबी कवर किया है। उन्होंने कई बड़े प्रकाशनों के साथ काम किया है और अब NFL स्पाइस पर अपनी सेवाएँ दे रही हैं। सलोनी यादव हमेशा प्रामाणिक स्रोतों और अपने अनुभव के आधार पर जानकारी साझा करती हैं और पाठकों को सही और विश्वसनीय सलाह देती हैं। Contact Email: saloniyadav@nflspice.com Website: nflspice.com
फीडबैक या शिकायत के लिए: newsdesk@nflspice.com

Related Stories