हरियाणा की महिलाओं की कमाई अब पहुँचेगी विदेश तक, सीएम नायब सैनी ने खोला नया रास्ता!

Haryana News: हरियाणा में गांव की महिलाओं के लिए खुशखबरी आई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को दो खास डिजिटल पोर्टल शुरू किए हैं जिससे अब बहनें अपने हाथों से बने सामान को घर बैठे पूरी दुनिया तक बेच सकेंगी। ये पोर्टल महिलाओं की जेब को मजबूत बनाने का बड़ा कदम साबित होने वाले हैं। आईए डिटेल में जानते है इसके बारे के –

घर का बना सामान अब विदेश भी जाएगा

बता दें कि सीएम नायब सैनी ने खुद अपने एक्स अकाउंट पर बताया कि उन्होंने ‘स्वप्ना डिजिटल ग्राम ई-बाजार पोर्टल’ और ‘सांझा बाजार सेल्स पोर्टल’ लॉन्च किया है। इनकी मदद से गांव की महिलाएं हस्तशिल्प, देसी खाने का सामान, ऑर्गेनिक प्रोडक्ट और पारंपरिक चीजें आसानी से बेच पाएंगी। सबसे बड़ी बात ये है कि अब ये सामान सिर्फ अपने इलाके तक नहीं बल्कि दूसरे राज्यों और विदेशों तक भी पहुंचेगा।

गांव में ही खुलेंगे नए बाजार

जानकारी के अनुसार ‘सांझा बाजार’ की शुरुआत अभी आठ जिलों में हो चुकी है। यहां महिलाओं के लिए खास दुकानें और बिक्री केंद्र बनाए गए हैं। मतलब अब उन्हें दूर शहर जाने की जरूरत नहीं। जो सामान वो घर पर बनाती हैं उसे आस-पास के बाजार में रखकर बेच सकती हैं। इससे समय भी बचेगा और कमाई भी बढ़ेगी।

इसे भी पढ़ें: Haryana Vehicle Scrappage News: हरियाणा में पुरानी गाड़ियों पर नई गाइडलाइन, जानें आपके जिले में कितनी बची है कार की उम्र

एक क्लिक में दुनिया से जुड़ जाएंगी बहनें

‘स्वप्ना डिजिटल ग्राम ई-बाजार पोर्टल’ तो और भी खास है। इस पर महिलाएं अपना सामान ऑनलाइन डालेंगी और कोई भी व्यक्ति देश-दुनिया से इसे खरीद सकेगा। यानी अब गांव की बहनें भी बड़े-बड़े ऑनलाइन स्टोर की तरह अपना बिजनेस चला सकेंगी। सरकार का कहना है कि इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ताकत मिलेगी और महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी।

सीएम नायब सैनी ने कहा कि ये सिर्फ पोर्टल नहीं बल्कि हरियाणा की महिलाओं के सपनों को पंख देने वाली शुरुआत है। आने वाले दिनों में और भी जिलों में ‘सांझा बाजार’ खोले जाएंगे ताकि हर गांव की महिला को इसका फायदा मिले।

अब देखना ये है कि इन पोर्टलों से कितनी बहनें अपनी जिंदगी में नई सफलता की कहानी लिखती हैं!

इसे भी पढ़ें: टोहाना में बड़ी चोरी: बहन की पढ़ाई के लिए रखे लाखों रुपये ले उड़े चोर, रतिया रोड पर मचा हड़कंप

इस श्रेणी की और खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें: हरियाणा

Saloni Yadav

सलोनी यादव (Journalist): एक अनुभवी पत्रकार हैं जिन्होंने अपने 10 साल के करियर में कई अलग-अलग विषयों को बखूबी कवर किया है। उन्होंने कई बड़े प्रकाशनों के साथ काम किया है और अब NFL स्पाइस पर अपनी सेवाएँ दे रही हैं। सलोनी यादव हमेशा प्रामाणिक स्रोतों और अपने अनुभव के आधार पर जानकारी साझा करती हैं और पाठकों को सही और विश्वसनीय सलाह देती हैं। Contact Email: saloniyadav@nflspice.com Website: nflspice.com
फीडबैक या शिकायत के लिए: newsdesk@nflspice.com

Related Stories