1 नवम्बर से शुरू होगा बड़ा बदलाव, हरियाणा की 21 लाख महिलाओं को मिलेंगे ₹2100 हर महीने

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने महिलाओं के कल्याण और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए एक नई योजना को आखिर आज शुरू कर ही दिया है और इसका ऍप भी लांच कर दिया है। अब प्रदेश की पात्र महिलाओं को 1 नवम्बर से हर महीने 2100 रूपये प्रदेश सरकार की तरफ से मिलने लग जायेंगे। आपको बता दें की इसकी शुरुआत दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना (DDLLY) के तहत की गई है जो प्रदेश की महिलाओं को वित्तीय स्वतंत्रता और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने में एक बड़ी भूमिका निभाने वाली है।

आपको बता दे की सरकार ने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी ऐप की भी शुरुआत की गई है। इस योजना से जुडी सभी जानकारी महिलाओं को ऐसी ऐप के जरिये मिलने वाली है। अगर आप इस एप्लीकेशन को डाउनलोड करना चाहते है तो इसको आप गूगल प्ले स्टोर से आसानी से अपने फ़ोन में डाउनलोड कर सकते है। इसके अलावा सरकार ने अपने पोस्टर में एक QR Code भी दिया है जिसको स्कैन करके भी आप इस ऐप को डाउनलोड कर सकते है। हरियाणा प्रदेश की सरकार का यह कदम डिजिटल इंडिया के तहत महिलाओं को तकनीक से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

प्रदेश की सैनी सरकार ने इस योजना को लेकर महिलाओं को होने वाली किसी भी परेशानी के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दी है। प्रदेश की योजना से जुडी महिलाएं अब अपने फ़ोन से टोल-फ्री नंबर 1800-180-2231 या हेल्पलाइन नंबर 0172-4880500 पर संपर्क कर सभी जानकारी हासिल कर सकती है और अपनी होने वाली सभी परेशानी बता सकती है। इस योजना का प्रदेश की करीब 21 लाख महिलाओं को लाभ मिलने वाला है।

सरकार ने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना को महिलाओं को सशक्त बनाने और उनकी सामाजिक भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार सरकार ने इस योजना की पूरी तैयारी कर ली है और 1 नवम्बर से महिलाओं को हर महीने 2100 रूपये की आर्थिक सहायता मिलने लग जाएगी। ये पैसे महिलाओं को डारेक्ट बैंक ट्रांसफर के जरिये सीधे महिलाओं के खातों में जमा होने वाले है।

News End

Click here to read more news in this category: Haryana

Saloni Yadav

Saloni Yadav (Journalist): There is an experienced journalist who has covered many different topics in his 10-year career. He has worked with many large publications and is now offering his services on NFL Spice. Saloni Yadav always shares information based on authentic sources and his experience and gives right and reliable advice to readers. Contact Email: saloniyadav@nflspice.com Website: nflspice.com
फीडबैक या शिकायत के लिए: newsdesk@nflspice.com

Related Stories