हरियाणा के पार्ट-टाइम कर्मचारियों की लॉटरी! जनवरी से पॉकेट में आएंगे 5000 रुपये एक्स्ट्रा – जानें पूरी खबर

Haryana News: अगर आप हरियाणा में पार्ट-टाइम या दिहाड़ी पर काम करते हो तो ये खबर सुनकर मुस्कुराहट अपने आप आ जाएगी! सरकार ने बड़ा धमाका किया है – अंशकालिक और दैनिक वेतनभोगी भाइयों-बहनों की सैलरी में तगड़ी बढ़ोतरी कर दी। और वो भी 1 जनवरी 2025 से सीधे आपके अकाउंट में! मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने नोटिफिकेशन थपथपाया और अब प्रदेश को तीन कैटेगरी में बांटकर हर लेवल के लिए नई रेट्स फिक्स हो गईं। महंगाई की मार झेल रहे हजारों परिवारों को ये देरुबसेबसही लेकिन दिवाली का तोहफा जैसा लग रहा है। चलो डिटेल में देखते हैं कि आपकी जेब कितनी गर्म होने वाली है!

कैटेगरी-1: गुरुग्राम जैसे हाई-फाई जिलों में

ये वो इलाके हैं जहां रहने का खर्चा ज्यादा होता है ओर साथ ही सैलरी भी टॉप क्लास रहती है। इसमें लेवल-1 कर्मचारियों को महीने के 19,900 रुपये, रोज 765 और घंटे भर काम पर 96 रुपये। मतलब आधा दिन काम करो तो भी पॉकेट फुल! इसके साथ ही लेवल-2 कर्मचारियों को 23,400 महीना, 900 रोज, 113 प्रति घंटा ओर लेवल-3 कर्मियों को 24,100 महीना, 927 रोज, 116 घंटे मिलने वाले है।

कैटेगरी-2: मिडिल जोन

पानीपत, रोहतक जैसे जिलों वाले कर्मचारियों को भी अब खुश होने की बारी आ गई है। यहां रेट्स बैलेंस्ड लेकिन पुरानी सैलरी से कहीं बेहतर अब मिलने वाले है। इसमें लेवल-1 को 17,550 महीना, 675 रोज, 84 घंटे ओर लेवल-2 कर्मचारियों को 21,000 महीना, 808 रोज, 101 घंटा तथा लेवल-3 कर्मचारियों को 21,700 महीना, 835 रोज, 104 घंटे मिलने वाले है।

कैटेगरी-3: छोटे जिलों में भी मुस्कान

महेंद्रगढ़, चरखी दादरी वालो के लिए भी अच्छी खबर है ओर सैनी सरकार ने इनका भी ध्यान रखा है। इनमें लेवल-1 कर्मचारियों को अब 16,250 महीना, 625 रोज, 78 घंटे ओर लेवल-2 को 19,800 महीना, 762 रोज, 95 घंटा मिलने वाले है। इसके अलावा यहां पर लेवल-3 कर्मचारी को 20,450 महीना, 787 रोज, 98 घंटे मिलने वाले है।

ये बदलाव क्यों किया गया है?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) ने ये नई स्लैब बनाई ताकि हर जिले की महंगाई के हिसाब से फेयर डील हो। पुरानी रेट्स से 10-15% तक का जंप दिया गया है प्लस, आउटसोर्सिंग वाले कर्मचारियों का कॉन्ट्रैक्ट भी बढ़ा दिया गया है। महिला कर्मचारियों को 25 कैजुअल लीव मिलेंगी जिससे अब आगे से घर-परिवार संभालो बिंदास! नियमित ग्रुप C-D वालों को छुट्टी पर ड्यूटी की तो कंपेंसेटरी ऑफ भी मिलेगा।

News End

Click here to read more news in this category: Haryana

Saloni Yadav

Saloni Yadav (Journalist): There is an experienced journalist who has covered many different topics in his 10-year career. He has worked with many large publications and is now offering his services on NFL Spice. Saloni Yadav always shares information based on authentic sources and his experience and gives right and reliable advice to readers. Contact Email: saloniyadav@nflspice.com Website: nflspice.com
फीडबैक या शिकायत के लिए: newsdesk@nflspice.com

Related Stories