मध्य प्रदेश में मिला सोने का बड़ा भंडार, सिंगरौली की धरती पर छुपा है अरबों का सोना

Gold : भारत में मध्य प्रदेश राज्य अब राजस्थान राज्य की तरह ही सोना चांदी के भंडार वाला राज्य बन चूका है क्योकि मध्य प्रदेश के सिंगरोली जिले में सोने के अपार भंडार मिले है। जो देश की और राज्य की आर्थिक प्रगति को गति देने वाला है। सिंगरोली जिले में चितरंगी तहसील के गुड़हर क्षेत्र में बड़ा सोने का भंडार छुपा हुआ था। जिसकी खोज अब हो गई है। और ये कोई छोटा मोटा भंडार नहीं है। पुरे 149 हेक्टेयर में फैला हुआ बड़ा सोना का भंडार है।

मध्य प्रदेश के विकास को मिलेगी गति

सिंगरोली के गुड़हर क्षेत्र में मिले सोने के भंडार से राज्य और देश दोनों के विकास में गति मिलेगी। मध्य प्रदेश खनिज विभाग और भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने गुड़हर क्षेत्र में काफी रिसर्च के बाद सोने की खोज की है। और इस खोज के दौरान पता चला कि यहाँ पर मौजूद प्रति टन अयस्क से 1.02 से 1.5 ग्राम तक सोने का परिशोधन किया जा सकता है। इस क्षेत्र में सोने की उपलब्धता की पुष्टि होने के बाद यहाँ पर सोने की खुदाई के लिए सरकार ने खनन के लिए प्रक्रिया को शुरू कर दिया है।

चार खदानों की नीलामी

अब तक खनन प्रक्रिया के लिए 4 खदानों की नीलामी हो चुकी है। इसमें चक्रीय, सिल्फोरी, सिधार और अमिल्हवा और चुनपुरवा गोल्ड ब्लॉक शामिल है। इनमे सोने के परिशोधन के लिए खनन कार्य शुरू होने वाला है। मध्य प्रदेश के इन क्षेत्र में सोने की उपलब्ध से क्षेत्रीय लोगो को भी अच्छा फायदा होने वाला है क्योकि इससे रोजगार के अवसर मिलेंगे। आर्थिक रूप से लोग मजबूत होंगे। इसके साथ साथ राज्य की GDP दर में भी बढ़ोतरी की उम्मीद है ।

इसे भी पढ़ें: पीयूष गोयल का स्टार्टअप्स को गुरुमंत्र: रिस्क लेने से ही बनेगा विकसित भारत, स्पेस और डीप-टेक में मचेगी धूम

[latest_category_posts]

विशाल मात्रा में सोना मौजूद है

मध्य प्रदेश राज्य के सिंगरोली एवं शिवपुरी जिलों के अलग अलग हिस्सों में जहा सोने की खोज हुई है वहा पर माना जा रहा है की विशाल सोने के भंडार मौजूद है। और ये भारत की अर्थव्यथा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते है। देश में सोने की मांग को पूर्ण करने के लिए विदेशो से सोना चांदी का आयात किया जाता है। लेकिन अब मध्य प्रदेश में सोने के भंडार मिलने के बाद भारत के सोना उत्पादन को 1.6 मीट्रिक टन तक बढ़ाया जा सकता है। जिससे आयात में कमी होने की उम्मीद है।

वही पर भारत में सबसे बड़ी गोल्ड डिस्कवरी के रूप में भी सिंगरोली क्षेत्र का नाम पॉपुलर हो गया है। मध्य प्रदेश के सिंगरोली के गुड़हर के साथ साथ गुरुवर पहाड़,सिलफोरी, अमिलहवा और सोन कुरवा क्षेत्रों में जांच जारी है। यहाँ पर भी सोने की उपलब्धता के प्रमाण मिले है। अभी मिले सोने की खदानों का क्षेत्रफल लगभग 23.60 हेक्टेयर के करीब है।

इसे भी पढ़ें: मणिपुर के तेंगनौपाल में असम राइफल्स का मेगा मेडिकल कैंप, 2000 ग्रामीणों को मिला मुफ्त इलाज

इस श्रेणी की और खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें: भारत

Manoj kumar

मनोज कुमार, NFLSpice News के एक अनुभवी और समर्पित लेखक हैं। उन्होंने बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (BBA) में अपनी शिक्षा पूरी की है, जो उन्हें व्यापार, वित्त और बाजार की गहरी समझ प्रदान करती है। मनोज की विशेषज्ञता कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में है। उनकी कलम बिज़नेस की जटिलताओं, कृषि से जुड़ी नवीनतम जानकारियों, मौसम के बदलते मिजाज, खेल की दुनिया की हलचल और स्थानीय महत्व की ख़बरों पर चलती है। उनका मुख्य उद्देश्य अपने पाठकों तक कठिन विषयों को भी सरल और सुलभ भाषा में पहुँचाना है, ताकि हर कोई सटीक और उपयोगी जानकारी का लाभ उठा सके। मनोज अपने लेखों के माध्यम से लोगों को सूचित और सशक्त बनाने में विश्वास रखते हैं।
फीडबैक या शिकायत के लिए: newsdesk@nflspice.com

Related Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *