संसद में ‘चुनाव सुधार’ पर चर्चा के बाद विपक्ष के सांसद फिर बोले- भाजपा के इशारे पर चल रहा निर्वाचन आयोग

नई दिल्ली, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। संसद में ‘चुनाव सुधारों’ की चर्चा के बावजूद विपक्षी पार्टियां लगातार निर्वाचन आयोग और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमलावर हैं। इसी क्रम में बुधवार को कांग्रेस और टीएमसी सांसदों ने फिर से कहा कि चुनाव आयोग बिल्कुल भाजपा के इशारे पर चल रहा है।

कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि यह चुनाव आयोग पर निर्भर करता है कि वह सभी टिप्पणियों को संज्ञान में लेकर उस पर कार्रवाई करे।

उन्होंने कहा, “यह अच्छी बात है कि इस मुद्दे पर खुली चर्चा हो रही है। कई सदस्यों ने बेहद महत्वपूर्ण टिप्पणियां की हैं। मैं चाहता हूं कि चुनाव आयोग और अधिक पारदर्शी और सक्रिय संस्था बने, न कि कानूनी तकनीकी बातों और प्रक्रियाओं के पीछे छिपे। चुनाव आयोग को कम अपारदर्शी, अधिक पारदर्शी, संवादशील और सुझावों को स्वीकार करने वाला होना चाहिए, ताकि चुनावी प्रक्रिया और अधिक निष्पक्ष हो सके।”

इसे भी पढ़ें: भारत का डिजिटल धमाका! 4G में पीछे थे पर 6G में दुनिया को नचाएगा इंडिया, सिंधिया ने लोकसभा में बताया पूरा मास्टरप्लान

संसद में 'चुनाव सुधार' पर चर्चा के बाद विपक्ष के सांसद फिर बोले- भाजपा के इशारे पर चल रहा निर्वाचन आयोग
TMC MP Sushmita Dev. (Photo: IANS)

टीएमसी सांसद सुष्मिता देव ने आरोप लगाए कि चुनाव आयोग भाजपा का गुलाम बन चुका है। उन्होंने कहा, “चुनाव सुधार पर चर्चा, इसलिए जरूरी थी कि चुनाव आयोग बिल्कुल भाजपा के इशारे पर चल रहा है। चुनाव आयोग इतने राज्यों में एसआईआर जल्दी में करा रही है। क्या इन्हें पता नहीं था कि 2026 में इन राज्यों में चुनाव है?”

सुष्मिता देव ने कहा, “आप एक महीने में ही एसआईआर कराकर जनता के ऊपर डाल रहे हैं। मतदाता सूची की समीक्षा हो सकती है, लेकिन आप क्या प्रक्रिया अपना रहे हैं? हम सुप्रीम कोर्ट गए, आधार कार्ड का ऑर्डर लेकर आए।”

वहीं, कांग्रेस सांसद अमर सिंह ने कहा कि राहुल गांधी के सवालों का चुनाव आयोग जवाब नहीं देता है, बल्कि उसकी जगह भाजपा जवाब देने आती है। इसीलिए हमारा आरोप है कि चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर काम करता है और उस पार्टी को जिताने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें: PM मोदी और ट्रंप के बीच ऐतिहासिक समझौता: रूस से तेल लेना बंद करेगा भारत, अमेरिका में होगा 500 अरब डॉलर का निवेश

संसद में 'चुनाव सुधार' पर चर्चा के बाद विपक्ष के सांसद फिर बोले- भाजपा के इशारे पर चल रहा निर्वाचन आयोग
Congress MP Karti Chidambaram. (Photo: IANS)

उन्होंने कहा, “राहुल गांधी ‘चुनाव सुधार’ की बात कहते हैं। उन्होंने सबूत के साथ बात रखी है। कर्नाटक, हरियाणा और महाराष्ट्र का आंकड़ा निकालकर दिया है कि इतनी फर्जी वोट बनी हैं। लोगों के नाम दो-दो सौ बार दर्ज हैं। एक ही घर में पांच-पांच सौ लोगों के रहने का रिकॉर्ड दिखाया गया है।”

–आईएएनएस

डीसीएच/

इस श्रेणी की और खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें: भारत

NFLSpice News

एनएफएल स्पाइस न्यूज भारत की तेजी से उभरती एक ऑनलाइन न्यूज वेबसाइट है जिसका संचालन हरियाणा के रेवाड़ी जिले से किया जा रहा है। इसकी स्थापना साल 2023 की शुरुआत में की गई थी। पोर्टल पर किसानों से जुड़ी खबरें, बिजनेस, मनोरंजन, खेल जगत के साथ साथ में राजनीति और हरियाणा प्रदेश की प्रमुख खबरों को भी प्रकाशित किया जाता है।
फीडबैक या शिकायत के लिए: newsdesk@nflspice.com

Related Stories