NFLSpice News NFLSpice News
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • भारत
  • दुनिया
  • राज्य
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीती
  • बिज़नेस
  • फाइनेंस
  • और अधिक
    • हेल्थ
    • खेल
    • मनोरंजन
    • गैजेट्स
    • कृषि
    • शिक्षा
    • ऑटो
    • ज्योतिष
    • मौसम
    • टेक
    • फैक्ट चेक
Reading: थाईलैंड-कंबोडिया सीमा संघर्ष में प्रीह विहार मंदिर परिसर को नुकसान, भारत ने जताई चिंता
Share
Font ResizerAa
NFLSpice NewsNFLSpice News
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • राजनीती
  • भारत
  • दुनिया
  • हरियाणा
  • राजस्थान
  • बिज़नेस
  • कृषि
  • फाइनेंस
  • खेल
  • ऑटो
  • शिक्षा
  • गैजेट्स
  • ज्योतिष
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फैक्ट चेक
  • मौसम
  • टेक
Search
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • भारत
  • दुनिया
  • राज्य
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीती
  • बिज़नेस
  • फाइनेंस
  • और अधिक
    • हेल्थ
    • खेल
    • मनोरंजन
    • गैजेट्स
    • कृषि
    • शिक्षा
    • ऑटो
    • ज्योतिष
    • मौसम
    • टेक
    • फैक्ट चेक
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DNPA Code of Ethics
  • Terms and Conditions
Copyright © 2025 | NFLSpice News | All Rights Reserved

Home - दुनिया - थाईलैंड-कंबोडिया सीमा संघर्ष में प्रीह विहार मंदिर परिसर को नुकसान, भारत ने जताई चिंता

दुनिया

थाईलैंड-कंबोडिया सीमा संघर्ष में प्रीह विहार मंदिर परिसर को नुकसान, भारत ने जताई चिंता

By NFLSpice News
Last updated: December 12, 2025 7:04 PM IST
3 Min Read
Share
India concerned over damage at Preah Vihar amid Thailand-Cambodia border clashes
India concerned over damage at Preah Vihar amid Thailand-Cambodia border clashes (File image courtesy: UNESCO/Phnom Penh Office)
- Advertisement -

नई दिल्ली, 12 दिसंबर (आईएएनएस)। थाईलैंड और कंबोडिया के बीच जारी सीमा संघर्ष के दौरान विश्व धरोहर स्थल प्रीह विहार के संरक्षण केंद्र को हुए नुकसान की खबरों पर भारत ने चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर को होने वाली किसी भी प्रकार की क्षति “दुर्भाग्यपूर्ण” और “चिंता का विषय” है।

भारत ने दोनों देशों से संयम बरतने, संघर्ष विराम के लिए कदम उठाने और स्थल को सुरक्षित रखने की अपील की है। मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, “प्रीह विहार में संरक्षण सुविधाओं को हुए नुकसान की रिपोर्ट देखी है। ऐसा कोई भी नुकसान दुखद और चिंता का कारण है। यह यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल मानवता की साझा सांस्कृतिक विरासत है और भारत इसके संरक्षण में निकटता से जुड़ा हुआ है।”

इसे भी पढ़ें: Kharkhoda IMT Phase-2: 5800 एकड़ में औद्योगिक विस्तार, जमीन के दाम 10 करोड़ तक पहुंचे

प्रवक्ता ने कहा, “हम आशा करते हैं कि मंदिर परिसर और संबंधित संरक्षण केंद्रों की पूरी तरह सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। हम दोनों पक्षों से संयम बरतने, तनाव बढ़ने से रोकने और संवाद एवं शांति के मार्ग पर लौटने की अपील करते हैं।”

- Advertisement -

कंबोडिया के पठारी क्षेत्र के किनारे स्थित प्रीह विहार मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। यूनेस्को के अनुसार, यह मंदिर 800 मीटर लंबे अक्ष पर एक दूसरे से जुड़े कई पवित्र स्थलों, मार्गों और सीढ़ियों से बना है, जिसकी स्थापना 11वीं सदी के प्रथम भाग में हुई थी।

बता दें कि थाईलैंड और कंबोडिया के बीच पुराना सीमा विवाद रविवार को फिर भड़क उठा। दोनों देश एक-दूसरे पर हमले शुरू करने का आरोप लगा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली की जहरीली हवा का असर सुप्रीम कोर्ट तक, CJI की सलाह: जहां संभव हो हाइब्रिड मोड अपनाएं

कंबोडियाई रक्षा मंत्रालय की प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल माली सोचेता के अनुसार, संघर्ष में अब तक 10 कंबोडियाई नागरिक, जिनमें एक शिशु भी शामिल है, मारे गए हैं, जबकि 60 नागरिक घायल हुए हैं। कंबोडिया के गृह मंत्रालय के अनुसार, अब तक 56,000 से अधिक परिवार (करीब 1.9 लाख लोग) सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए हैं।

वहीं, थाई रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता सुरासंत कोंगसिरी ने बताया कि संघर्ष में 9 थाई सैनिकों की मौत हुई है और 120 से अधिक घायल हुए हैं। थाईलैंड में भी करीब 2 लाख नागरिक शरण शिविरों में रहने को मजबूर हैं।

–आईएएनएस

इसे भी पढ़ें: Pakistan Politics: जेल में इमरान, सड़क पर ‘हकीकी आजादी’—CM सोहेल अफरीदी का बड़ा एलान

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Avatar of NFLSpice News
ByNFLSpice News
Follow:
एनएफएल स्पाइस न्यूज भारत की तेजी से उभरती एक ऑनलाइन न्यूज वेबसाइट है जिसका संचालन हरियाणा के रेवाड़ी जिले से किया जा रहा है। इसकी स्थापना साल 2023 की शुरुआत में की गई थी। पोर्टल पर किसानों से जुड़ी खबरें, बिजनेस, मनोरंजन, खेल जगत के साथ साथ में राजनीति और हरियाणा प्रदेश की प्रमुख खबरों को भी प्रकाशित किया जाता है।

लेटेस्ट अपडेट

Kharkhoda IMT Phase-2: 5800 एकड़ में औद्योगिक विस्तार, जमीन के दाम 10 करोड़ तक पहुंचे

Kharkhoda IMT Phase-2: 5800 एकड़ में औद्योगिक विस्तार, जमीन के दाम 10 करोड़ तक पहुंचे

हरियाणा
December 15, 2025 6:24 AM IST
दिल्ली की जहरीली हवा का असर सुप्रीम कोर्ट तक, CJI की सलाह: जहां संभव हो हाइब्रिड मोड अपनाएं

दिल्ली की जहरीली हवा का असर सुप्रीम कोर्ट तक, CJI की सलाह: जहां संभव हो हाइब्रिड मोड अपनाएं

दिल्ली की दमघोंटू हवा अब सिर्फ सड़कों और स्कूलों तक सीमित मुद्दा नहीं रही, इसका…

December 15, 2025 5:23 AM IST
Pakistan Politics: जेल में इमरान, सड़क पर ‘हकीकी आजादी’—CM सोहेल अफरीदी का बड़ा एलान

Pakistan Politics: जेल में इमरान, सड़क पर ‘हकीकी आजादी’—CM सोहेल अफरीदी का बड़ा एलान

Pakistan Politics: पाकिस्तान की सियासत में एक बार फिर सड़क से संसद तक बेचैनी साफ…

December 14, 2025 11:08 PM IST
2300 करोड़ का क्रिप्टो घोटाला: ED की बड़ी कार्रवाई, मास्टरमाइंड फरार—8 ठिकानों पर छापेमारी

2300 करोड़ का क्रिप्टो घोटाला: ED की बड़ी कार्रवाई, मास्टरमाइंड फरार—8 ठिकानों पर छापेमारी

हिमाचल और पंजाब में करोड़ों की क्रिप्टो पोंजी स्कीम की जांच तेज। ED ने 8…

December 14, 2025 10:11 PM IST

YOU MAY ALSO LIKE

दिल्ली के लालकिला ब्लास्ट के बाद पाकिस्तान में मचा हड़कंप, सेना अलर्ट पर

नई दिल्ली: दिल्ली के लालकिले पर हुए कार धमाके के बाद अब पाकिस्तान में भी हलचल देखी जा रही है।…

दुनिया
November 11, 2025 11:07 PM IST

अबू धाबी राजपरिवार ने TikTok US में लगाई दांव, ट्रंप की मंजूरी से बनी बड़ी डील

अबू धाबी का शाही परिवार (Abu Dhabi Royal Family), जो दुनिया के अमीरों की लिस्ट में टॉप पर रहता है,…

दुनिया
September 28, 2025 9:44 PM IST

Hyundai प्लांट पर ICE की रेड, 475 गिरफ्तार: ज्यादातर दक्षिण कोरियाई नागरिक

जॉर्जिया के एलाबेल शहर में Hyundai Motor और LG Energy Solution के संयुक्त बैटरी प्लांट पर अमेरिकी इमिग्रेशन एंड कस्टम्स…

दुनिया
September 7, 2025 4:08 PM IST

तालिबान की फौज ने कैसे मचाया हाहाकार? 25 पाक चौकियां धड़ाम! जाने कितनी बड़ी सेना है तालिबान के पास

पाकिस्तान ने तालिबान को हल्के में ले लिया था जिसका नतीजा ये हुआ कि उसकी 15 से अधिक चौकियों पर…

दुनिया
October 14, 2025 4:32 PM IST
NFLSpice News

एनएफएल स्पाइस न्यूज भारत की तेजी से उभरती एक ऑनलाइन न्यूज वेबसाइट है जिसका संचालन हरियाणा के रेवाड़ी जिले से किया जा रहा है। इसकी स्थापना साल 2023 की शुरुआत में की गई थी। पोर्टल पर किसानों से जुड़ी खबरें, बिजनेस, मनोरंजन, खेल जगत के साथ साथ में राजनीति और हरियाणा प्रदेश की प्रमुख खबरों को भी प्रकाशित किया जाता है।

Important Link

  • Terms and Conditions
  • DNPA Code of Ethics
  • Write For US
  • Correction Policy
  • Fact Checking Policy
  • Ownership and Funding

Important Section

  • Author Detail
  • Ownership and Funding
  • Correction Policy
  • Fact Checking Policy
  • Privacy Policy
  • Sitemap

About US

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DNPA Code of Ethics
  • Terms and Conditions

Follow US: 

ABOUT US

NFLSpice News Network, H- B77, CHT, Rewari (Haryana) INDIA – 123102
WhatsApp: +91-941-664-5764
Email: nflspice@gmail.com

Copyright © 2025 | NFLSpice News | All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?