इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिनतो का यूएन भाषण: इज़राइल को मान्यता और हमास की आलोचना, बोले- ‘शांति के लिए सच बोलना ज़रूरी’

नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम बहुल देश इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिनतो ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में एक ऐसा भाषण दिया जिसने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा। अपने 45 मिनट के भाषण में उन्होंने न केवल इज़राइल को मान्यता देने की वकालत की बल्कि हमास की कार्यवाहियों पर भी सख्त टिप्पणी की। सुबिनतो ने कहा कि 7 अक्टूबर, 2023 की घटनाओं को भुलाया नहीं जा सकता और मुस्लिम देशों को हमास से बंधकों की रिहाई की मांग करनी चाहिए।

हमास की कार्यवाहियों पर सख्त टिप्पणी

राष्ट्रपति प्रबोवो ने साफ शब्दों में कहा, “क्या कोई स्वतंत्रता संग्राम सेनानी किसी बच्ची का बलात्कार कर सकता है? क्या वह बच्चों और बुजुर्गों को कत्ल कर सकता है?” उन्होंने इंडोनेशिया के कोलोनियल अतीत का उदाहरण देते हुए कहा कि जब देश डच शासन के तहत था तब भी इंडोनेशियाई लोगों ने किसी डच लड़की का बलात्कार नहीं किया। सुबिनतो ने जोर देकर कहा कि सभी मुस्लिम देशों को एक सुर में हमास से बंधकों की रिहाई की मांग करनी चाहिए।

इज़राइल को मान्यता देने की अपील

सुबिनतो ने दुनिया से अपील की कि इज़राइल को एक स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा “बगैर इज़राइल को स्वतंत्र देश के रूप में स्वीकार किए क्षेत्र में शांति की उम्मीद नहीं की जा सकती।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इज़राइल की सुरक्षा सुनिश्चित करना शांति की कुंजी है।

राष्ट्रपति ने आलोचना की कि दुनिया सिर्फ इज़राइल को ही दोषी ठहरा रही है जबकि असली समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। उन्होंने कहा, “हम सिर्फ इज़राइल इज़राइल इज़राइल कर रहे हैं लेकिन हम असली समस्या पर बात नहीं कर रहे।” सुबिनतो का मानना है कि शांति के लिए दोनों पक्षों को समझना और स्वीकार करना होगा।

इस्लामी और यहूदी परंपराओं का सम्मान

अपने भाषण की शुरुआत में सुबिनतो ने इस्लामी परंपरा के अनुसार “सलाम वालेकुम” कहा, जबकि अंत में उन्होंने यहूदी परंपरा के अनुसार “सालोम” कहकर भाषण समाप्त किया। यह कदम उनकी निष्पक्षता और दोनों समुदायों के प्रति सम्मान को दर्शाता है।

प्रबोवो सुबिनतो का यह भाषण कई मायनों में ऐतिहासिक है। एक मुस्लिम बहुल देश के नेता के रूप में उन्होंने वोट बैंक की चिंता किए बगैर सच बोलने की हिम्मत दिखाई। विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम न केवल क्षेत्रीय शांति के लिए महत्वपूर्ण है बल्कि दुनिया भर में इंसानियत और न्याय की आवाज़ उठाने का एक उदाहरण भी है। इस भाषण के बाद से ही सोशल मीडिया पर सुबिनतो की तारीफ हो रही है जबकि कुछ आलोचक उनके बयानों को विवादास्पद बता रहे हैं। हालांकि यह स्पष्ट है कि उनका संदेश शांति और सहअस्तित्व की ओर है।

News End

Click here to read more news in this category: International

Rajveer singh

राजवीर सिंह एक पेशेवर कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता का अनुभव है और स्थानीय, सामुदायिक और अंतर्राष्ट्रीय घटनाओं की गहरी समझ रखते हैं। वे अपने ज्ञान का उपयोग न केवल अपनी शैक्षणिक पृष्ठभूमि, बल्कि अपनी प्रत्यक्ष समझ के आधार पर जानकारीपूर्ण लेख लिखने में करते हैं। वे केवल सूचना देने के लिए नहीं, बल्कि आवाज़ उठाने के लिए भी लिखते हैं।
फीडबैक या शिकायत के लिए: newsdesk@nflspice.com

Related Stories