उत्तरकाशी में बादल फटने से बाजार, घर और होटल मलबे में तब्दील, वीडियो में रिकॉर्ड हुआ तबाही का मंजर

उत्तरकाशी जिले में धराली में एक भयावह बाढ़ ने पूरे क्षेत्र को तबाह कर दिया है जहां कुछ ही घंटों पहले तक बाजार, घर और होटल मौजूद थे वहां अब सिर्फ बाढ़ का पानी और मलबा नजर आ रहा है। इस प्राकृतिक आपदा में कई लोगों की मौत की खबरें जबकि कई अन्य लापता बताए जा रहे हैं। अभी तक नुकसान और मौत का सही आंकलन नहीं किया जा सका है। घटना बदल फटने के बाद हुई है जिसमे बदल फटने के बाद अचानक पानी का सैलाब आया और अपने साथ में तबाही लेकर आया।

मलबे से ढकी इमारतें

वीडियो फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कैसे बाढ़ का तेज बहाव इमारतों को अपने साथ बहा ले गया। जो बिल्डिंग बच गई हैं वे भी मलबे से ढक गई हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार स्थिति बेहद गंभीर है और राहत कार्य जारी है।

राहत और बचाव टीमें घटनास्थल पर

राहत और बचाव टीमें घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं और प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का प्रयास कर रही हैं। अधिकारियों ने बताया कि इस क्षेत्र में संचार व्यवस्था भी प्रभावित हुई है जिससे बचाव कार्यों में चुनौतियां बढ़ गई हैं।

उत्तरकाशी में बादल फटने से बाजार, घर और होटल मलबे में तब्दील, वीडियो में रिकॉर्ड हुआ तबाही का मंजर
उत्तरकाशी में बादल फटने से बाजार, घर और होटल मलबे में तब्दील, वीडियो में रिकॉर्ड हुआ तबाही का मंजर

यह घटना उत्तरकाशी के धराली गांव में हुई जहां बाढ़ ने पूरे गांव को अपने चपेट में ले लिया। स्थानीय प्रशासन और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीमें मौके पर पहुंचकर राहत कार्यों में जुट गई हैं। अधिकारियों के अनुसार स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है और हर संभव प्रयास किया जा रहा है ताकि प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द मदद पहुंचाई जा सके।

News End

Click here to read more news in this category: News

Saloni Yadav

Saloni Yadav (Journalist): There is an experienced journalist who has covered many different topics in his 10-year career. He has worked with many large publications and is now offering his services on NFL Spice. Saloni Yadav always shares information based on authentic sources and his experience and gives right and reliable advice to readers. Contact Email: saloniyadav@nflspice.com Website: nflspice.com
फीडबैक या शिकायत के लिए: newsdesk@nflspice.com

Related Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *