राहुल गांधी विदेश जाकर देश की छवि को खराब करते हैं: राम कदम

मुंबई, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। भाजपा नेता राम कदम ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के जर्मनी दौरे को लेकर कटाक्ष किया।

भाजपा नेता राम कदम ने कहा कि वे जब भी विदेश जाते हैं तो वहां पर भारत को बदनाम करने की भरपूर कोशिश करते हैं। देश की जनता देख रही है कि वे विदेश किस एजेंडे के तहत जाते हैं।

मुंबई में भाजपा नेता ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है। नेता प्रतिपक्ष के तौर पर राहुल गांधी को सदन की चर्चा में भाग लेना चाहिए, लेकिन उनका मन तो विदेश में लगता है। वे विदेश जाने के लिए आतुर रहते हैं। उन्होंने कहा कि विदेश जाना राहुल गांधी का व्यक्तिगत फैसला है, उनकी मर्जी है, वह जहां भी जाएं। लेकिन, जब संसद में शीतकालीन सत्र चल रहा हो, तो ऐसे समय में विदेश जाने का फैसला क्या ठीक है? राहुल गांधी क्या इसी तरह से अपनी गंभीरता साबित करते हैं?

इसे भी पढ़ें: नितिन नबीन बने भाजपा के सबसे युवा अध्यक्ष: सत्ता को बताया त्याग और तपस्या, जानें पीएम मोदी की मौजूदगी में क्या बोले नए कप्तान

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी इससे पहले भी कई बार विदेशी दौरे पर गए। विदेश जाकर अकसर राहुल गांधी देश की छवि को धूमिल करने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि सारा देश संसद के सत्र का इंतजार करता है, क्योंकि सत्र के दौरान देशहित में फैसले लिए जाते हैं। चर्चा में नेता प्रतिपक्ष और विपक्ष का होना बेहद जरूरी होता है।

भाजपा नेता राम कदम ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि उनमें गंभीर नेता के लक्षण नहीं हैं। उनकी आगामी विदेशी दौरा इसी बात का सबूत है। उन्होंने कहा कि विदेश जाना आपका फैसला है, लेकिन विदेश जाकर मां भारती के खिलाफ अभद्र टिप्पणी न करें।

बता दें कि राहुल गांधी के विदेश दौरे को लेकर सत्ता पक्ष जहां हमलावर है, वहीं विपक्ष इस मामले में राहुल गांधी का बचाव करते नजर आ रहा है। कांग्रेस नेता का कहना है कि देश के ज्वलंत मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए विदेशी दौरे को मुद्दा बनाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: BMC चुनाव से पहले मुंबई में बड़ा हमला, शिवसेना उम्मीदवार हाजी सलीम कुरैशी पर चाकू से वार

–आईएएनएस

इस श्रेणी की और खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें: राजनीती

NFLSpice News

एनएफएल स्पाइस न्यूज भारत की तेजी से उभरती एक ऑनलाइन न्यूज वेबसाइट है जिसका संचालन हरियाणा के रेवाड़ी जिले से किया जा रहा है। इसकी स्थापना साल 2023 की शुरुआत में की गई थी। पोर्टल पर किसानों से जुड़ी खबरें, बिजनेस, मनोरंजन, खेल जगत के साथ साथ में राजनीति और हरियाणा प्रदेश की प्रमुख खबरों को भी प्रकाशित किया जाता है।
फीडबैक या शिकायत के लिए: newsdesk@nflspice.com

Related Stories