India vs Namibia T20 World Cup 2026: क्या नामीबिया के खिलाफ फिट होंगे अभिषेक शर्मा? बुमराह की वापसी से बदलेगा समीकरण
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नामीबिया के खिलाफ भारत का मुकाबला आज। जसप्रीत बुमराह की वापसी और अभिषेक शर्मा की चोट ने बदला टीम का समीकरण। जानें पाकिस्तान मैच से पहले क्या होगी टीम इंडिया की रणनीति।
- अभिषेक शर्मा की फिटनेस पर सस्पेंस बरकरार
- जसप्रीत बुमराह की प्लेइंग XI में वापसी तय
- संजू सैमसन के पास खुद को साबित करने का आखिरी मौका
- पाकिस्तान मैच से पहले टीम इंडिया का आखिरी ड्रेस रिहर्सल
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पहुँच चुका है। 12 फरवरी को यानी आज ग्रुप-ए के मुकाबले में टीम इंडिया का सामना नामीबिया से होना है। सतह पर देखने में यह मुकाबला एकतरफा लग सकता है लेकिन भारतीय खेमे के भीतर चल रही हलचल कुछ और ही कहानी बयां कर रही है।
कप्तान सूर्यकुमार यादव के सामने इस वक्त दोहरी चुनौती है। एक तरफ नामीबिया को हराकर जीत की लय बरकरार रखना और दूसरी तरफ तीन दिन बाद कोलंबो में होने वाले ‘मदर ऑफ ऑल बैटल्स’ यानी पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए परफेक्ट प्लेइंग इलेवन सेट करना।
अभिषेक की सेहत और प्लेइंग इलेवन का सस्पेंस
भारतीय ड्रेसिंग रूम में इस वक्त सबसे बड़ी चिंता ओपनर अभिषेक शर्मा की सेहत को लेकर है। पेट के संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती हुए अभिषेक को डिस्चार्ज तो मिल गया है लेकिन क्या वो मैच के लिए 100% फिट हैं? तिलक वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सकारात्मक संकेत दिए हैं पर टीम मैनेजमेंट पाकिस्तान मैच को देखते हुए कोई भी जोखिम लेने के मूड में नहीं है।
इसे भी पढ़ें: धोनी-गिलक्रिस्ट भी नहीं कर पाए जो कारनामा, जोस बटलर ने 400 फीट की ऊंचाई से कैच लपककर रचा इतिहास!
अगर अभिषेक को आराम दिया जाता है तो संजू सैमसन के पास अपने करियर को नई संजीवनी देने का आखिरी मौका होगा। न्यूजीलैंड दौरे की नाकामी के बाद सैमसन पर दबाव है और दिल्ली की पिच उनके लिए ‘मेक और ब्रेक’ साबित हो सकती है।
बुमराह की वापसी और सिराज का ‘सैक्रीफाइस’
गेंदबाजी विभाग में भारत के ‘ब्रह्मास्त्र’ जसप्रीत बुमराह की वापसी तय मानी जा रही है। वायरल फीवर से उबरने के बाद बुमराह ने नेट्स पर आग उगलनी शुरू कर दी है। कोच रयान टेन डोशेट के चेहरे की मुस्कान बता रही है कि बुमराह तैयार हैं।
हालांकि उनकी वापसी एक कड़वा फैसला भी साथ लाएगी। पिछले मैच के हीरो रहे मोहम्मद सिराज (3 विकेट) को बुमराह के लिए जगह खाली करनी पड़ सकती है। रोटेशन पॉलिसी के तहत वरुण चक्रवर्ती के कंधों पर स्पिन की जिम्मेदारी होगी जबकि वॉशिंगटन सुंदर को फिलहाल बेंच पर ही इंतजार करना पड़ सकता है।
इसे भी पढ़ें: IND vs NAM Preview: दिल्ली में नामीबिया से भिड़ेगा भारत, बुमराह की प्लेइंग 11 में एंट्री, क्या अभिषेक शर्मा खेलेंगे?
सूर्या का ‘कैप्टन कूल’ अवतार
अमेरिका के खिलाफ मैच में जब भारत 77 रनों पर 6 विकेट गंवाकर कराह रहा था तब सूर्या ने 84 रनों की जादुई पारी खेलकर साबित किया था कि वो सिर्फ एक बल्लेबाज नहीं बल्कि संकटमोचक कप्तान भी हैं।
नामीबिया के खिलाफ भारत अपनी मिडिल ऑर्डर की कमियों को दूर करना चाहेगा ताकि जब टीम पाकिस्तान के सामने उतरे तो कोई ‘लूपहोल’ बाकी न रहे।
इस श्रेणी की और खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें: खेल



