गूगल ने भारत में लॉन्च किया एआई प्लस प्लान, यूजर्स एडवांस फीचर्स का कर सकेंगे अब इस्तेमाल

नई दिल्ली, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। गूगल ने बुधवार को जानकारी देते हुए कहा कि कंपनी ने भारत में गूगल एआई प्लस प्लान लॉन्च कर दिया है। गूगल का कहना है कि इस प्लान को यूजर्स के लिए लेटेस्ट गूगल एआई मॉडल्स और फीचर्स का इस्तेमाल कर बहुत कुछ क्रिएटिव करने के लिए डिजाइन किया गया है।

गूगल ने एक आधिकारिक बयान में कहा, “यह प्लान एक एक्सेसिबबल प्राइस पर यूजर्स को उनकी प्रोडक्टिविटी और क्रिएटिविटी का लेवल बढ़ाने के लिए पावरफुल एआई टूल्स का एक्सेस देता है।”

कंपनी ने प्लान के बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि भारत में गूगल एआई प्लस 399 रुपए के मासिक शुल्क के साथ यूजर्स के लिए उपलब्ध है। नए सब्सक्राइबर्स इस प्लान को पहले 6 महीनों के लिए मात्र 199 रुपए में ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: प्रीमियम लुक और 200MP कैमरे का जादू, Oppo Reno 15 Series ने भारत में दी दस्तक; जानें आपके बजट में कौन सा है फिट

प्लान को लाने की जरूरत को लेकर गूगल ने कहा, “जेमिनी ऐप से लेकर नोटबुकएलएम तक भारत में हमारे यूजर्स एआई टूल्स का कई तरीकों से इस्तेमाल कर रहे हैं, जिसे देखकर हम बेहद खुश हैं। हम चाहते हैं कि इन एडवांस सुविधाओं का लाभ अधिक से अधिक यूजर्स ले सकें।”

कंपनी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्लान में यूजर्स को जेमिनी 3 प्रो का अधिक एक्सेस मिलेगा, जो कि जेमिनी ऐप में कंपनी का मोस्ट इंटेलिजेंट मॉडल है।

इसके अलावा, यूजर्स को जेमिनी ऐप में कंपनी के लेटेस्ट इमेज जेनरेशन और एडिटिंग मॉडल नैनो बनाना प्रो का अधिक एक्सेस मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: Oppo Reno 15 Series भारत में लॉन्च के लिए तैयार, 200MP कैमरे के साथ मचाएगी तहलका

यूजर्स को जेमिनी ऐप में वीडियो जेनरेशन और फ्लो जैसे क्रिएटिव टूल्स का एक्सेस मिलेगा। प्लान में जीमेल और डॉक्स के साथ जेमिनी का इस्तेमाल करने की सुविधा मिलेगी।

कंपनी का कहना है कि यूजर्स को प्लान के साथ डीप रिसर्च और एनालिसिस के लिए अधिक एक्सेस मिलेगा। साथ ही, फोटोज, ड्राइव और जीमेल में 200 जीबी स्टोरेज की सुविधा मिलेगी।

अच्छी बात ये है कि यूजर इन सभी फायदों को अपने परिवार के पांच सदस्यों तक पहुंचा सकेगा। यह सिंगल प्लान के साथ अपग्रेडेड गूगल एक्सपीरियंस लेने का सबसे आसान तरीका होगा।

आईएएनएस

एसकेटी/

इस श्रेणी की और खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें: टेक

NFLSpice News

एनएफएल स्पाइस न्यूज भारत की तेजी से उभरती एक ऑनलाइन न्यूज वेबसाइट है जिसका संचालन हरियाणा के रेवाड़ी जिले से किया जा रहा है। इसकी स्थापना साल 2023 की शुरुआत में की गई थी। पोर्टल पर किसानों से जुड़ी खबरें, बिजनेस, मनोरंजन, खेल जगत के साथ साथ में राजनीति और हरियाणा प्रदेश की प्रमुख खबरों को भी प्रकाशित किया जाता है।
फीडबैक या शिकायत के लिए: newsdesk@nflspice.com

Related Stories