हरियाणा में बड़े बदलाव की शुरुआत: वायु गुणवत्ता (Air Quality) सुधरी, ठंडी हवाओं से प्रदूषण में गिरावट

24 घंटे में हवा हुई साफ, AQI में भारी गिरावट: हरियाणा (Haryana) के कई हिस्सों में बीते 24 घंटों के भीतर वायु गुणवत्ता (Air Quality Index – AQI) में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया जिससे अब राज्य में पिछले कई दिनों से चल रहे प्रदूषण पर कमी साफ साफ नजर आ रही है। जहां कल सुबह राज्य का औसत AQI 400 से ऊपर था वहीं आज सुबह यह घटकर करीब 279 पहुंच गया। यह इस बात का संकेत है कि प्रदूषण का दायरा कम हो रहा है और लोगों को थोड़ी राहत मिली है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसके बावजूद भी प्रदेश के कई शहर अभी भी देश के सबसे प्रदूषित क्षेत्रों में शामिल हैं। बेगमपुर (AQI 1260) और नौल्था (AQI 1250) राष्ट्रीय स्तर पर सबसे अधिक प्रदूषित स्थानों में दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं। कैमला (780) और करनाल (771) जैसे शहर भी शीर्ष 10 में शामिल हैं। इन शहरों में अभी भी काफी दूषित हवा में लोग सांस लेने को मजबूर हैं।

पानीपत और कुरुक्षेत्र में अब भी खतरनाक स्तर

मौसम विभाग से जो जानकारी सामने आ रही है उसके अनुसार हरियाणा के कई जिलों की हवा अब भी खराब श्रेणी (Poor Category) में है। पानीपत (Panipat) में आज सुबह AQI 738 दर्ज किया गया जो बहुत ज्यादा प्रदूषित माना जाता है। फतेहाबाद (495), कैथल (587), कुरुक्षेत्र (503), और सिरसा (472) जैसे जिलों में भी हवा की गुणवत्ता चिंताजनक बनी हुई है।

कुछ क्षेत्रों में स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर रही — चरखी दादरी (196), धारूहेड़ा (194) और नारनौल (180) में हवा मध्यम श्रेणी (Moderate Category) में मापी गई। वहीं औद्योगिक शहर जैसे गुरुग्राम, फरीदाबाद और पंचकूला में AQI 200 से ऊपर रहा जो कि अभी भी चिंता का विषय बना हुआ है।

ठंडी हवाओं (Cold Winds) से आई राहत

शनिवार रात से उत्तर-पश्चिमी हवाओं की रफ्तार बढ़ने के कारण वायु गुणवत्ता में सुधार देखा गया। हल्की ठंडी हवाएं प्रदूषण (Pollution) को नीचे की सतह से बहाकर ले गईं जिससे AQI में गिरावट आई। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में जैसे-जैसे ठंड (Cold) बढ़ेगी, हवा में नमी और प्रदूषक तत्वों का असर कम होगा। हालांकि प्रदूषण पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है मगर हालात बेहद खराब से खराब या मध्यम स्तर की ओर बढ़ रहे हैं।

सर्दियों का स्वागत: तापमान में गिरावट शुरू

राज्य में अब सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस की जा रही है। कई जिलों में हल्की धुंध (Fog) भी देखी गई। मौसम विभाग के मुताबिक नवंबर के पहले सप्ताह के बाद तापमान तेजी से गिरेगा। दिन का अधिकतम तापमान लगभग 30°C रहेगा जबकि 6 से 7 नवंबर के बीच रात का न्यूनतम तापमान 12-13°C तक गिर सकता है।

अंबाला में सुबह का तापमान 16°C जबकि सिरसा, करनाल, फरीदाबाद और हिसार में 29–31°C रिकॉर्ड किया गया।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के मौसम विभाग प्रमुख डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा और उत्तर-पश्चिमी हवाएं प्रदेश में ठंड और राहत दोनों लेकर आएंगी।

News End

Click here to read more news in this category: Haryana

Saloni Yadav

Saloni Yadav (Journalist): There is an experienced journalist who has covered many different topics in his 10-year career. He has worked with many large publications and is now offering his services on NFL Spice. Saloni Yadav always shares information based on authentic sources and his experience and gives right and reliable advice to readers. Contact Email: saloniyadav@nflspice.com Website: nflspice.com
फीडबैक या शिकायत के लिए: newsdesk@nflspice.com

Related Stories