हरियाणा में मौसम का मिजाज: 5 जिलों में बारिश, बाकी साफ रहेगा आसमान

हरियाणा में आज शुक्रवार को मौसम का मिजाज कुछ अलग रहेगा. पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, अंबाला और करनाल में बादलों की आवाजाही के साथ हल्की बारिश की संभावना है. वहीं, जींद, कैथल, भिवानी, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, चरखी दादरी, रोहतक, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, नूंह और पलवल में मौसम साफ रहेगा. मौसम विभाग का कहना है कि 16 सितंबर से मानसून फिर सक्रिय होगा, जिससे बारिश का दौर दोबारा शुरू हो सकता है.

16 सितंबर से फिर बदलेगा मौसम

हिसार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के मौसम विभाग अध्यक्ष डॉ. मदनलाल खीचड़ ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और मानसून टर्फ के असर से 16 सितंबर के बाद हरियाणा में बारिश की संभावना बढ़ेगी. पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत और सोनीपत में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. बाकी जिलों जैसे फतेहाबाद, सिरसा, हिसार, चरखी दादरी, भिवानी, रोहतक, जींद, झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, फरीदाबाद, गुरुग्राम, पलवल और नूंह में नमी बढ़ेगी और छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है.

आज और कल का हाल

आज और कल पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत, सोनीपत और जींद में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं. बाकी जिलों में मौसम साफ रहेगा. यह स्थिति 15 सितंबर तक बनी रह सकती है. इस मानसून सीजन में हरियाणा में सामान्य से 44% ज्यादा बारिश दर्ज की गई है. यमुनानगर में सबसे ज्यादा और सिरसा में सबसे कम बारिश हुई है.

इस श्रेणी की और खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें: मौसम

Saloni Yadav

सलोनी यादव (Journalist): एक अनुभवी पत्रकार हैं जिन्होंने अपने 10 साल के करियर में कई अलग-अलग विषयों को बखूबी कवर किया है। उन्होंने कई बड़े प्रकाशनों के साथ काम किया है और अब NFL स्पाइस पर अपनी सेवाएँ दे रही हैं। सलोनी यादव हमेशा प्रामाणिक स्रोतों और अपने अनुभव के आधार पर जानकारी साझा करती हैं और पाठकों को सही और विश्वसनीय सलाह देती हैं। Contact Email: saloniyadav@nflspice.com Website: nflspice.com
फीडबैक या शिकायत के लिए: newsdesk@nflspice.com

Related Stories