शादियों का सीजन सर पर आने वाला है और सभी लोग इसकी तैयारी कर रहे है। दूसरी और देशभर में त्योहारों का सीजन भी चालु है इसलिए सभी लोग सोने की खरीदारी में जुटे है। इसी बीच सोने के भाव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। 2025 में सोने की कीमतें कैसी रहेंगी? जानिए ताजा मार्केट रिपोर्ट, रेट्स, निवेश सलाह और किन कारकों का असर पड़ा है गोल्ड की कीमतों पर।
पिछले सप्ताह में सोने की कीमतों में काफी हलचल देखी गई। कीमतें कभी तेजी से ऊपर गईं तो कभी अचानक से गिर गईं, लेकिन कुल मिलाकर सोना (Gold Price Fall) सप्ताहभर सस्ता ही बना रहा। घरेलू बाजार में भी इसकी कीमतें कमजोर पड़ी हैं, हालांकि तेजी से गिरने के बजाय मंदी हल्की और स्थिर रही।
अभी खरीदें या इंतजार करें? – ताजा रेट और सुझाव
अगर आपने सोने की खरीदारी का प्लान बनाया है, तो 24, 22, 20 और 18 कैरेट गोल्ड के लेटेस्ट रेट्स जरूर देखें।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 दिसंबर 2025 के समय का गोल्ड शुक्रवार को 224 रुपये गिरकर 1,21,284 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।
पिछले सप्ताह 24 अक्टूबर को यह रेट 1,23,451 रुपये था, यानी एक हफ्ते में कुल 2,167 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट।
घरेलू बाजार में कीमतों में गिरावट
इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 अक्टूबर को 999 शुद्धता वाला 24 कैरेट गोल्ड 1,21,518 रुपये था, जो इस शुक्रवार को घटकर 1,20,770 रुपये पर आ गया। इस हफ्ते में लगभग 748 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी दर्ज की गई।
| क्वालिटी (Quality) | ताजा कीमत (Latest Price) |
|---|---|
| 24 कैरेट गोल्ड (Carat) | ₹1,20,770 |
| 22 कैरेट गोल्ड | ₹1,17,870 |
| 20 कैरेट गोल्ड | ₹1,07,490 |
| 18 कैरेट गोल्ड | ₹97,820 |
| 14 कैरेट गोल्ड | ₹77,900 |
इन रेट्स में मेकिंग चार्ज और 3% GST जोड़कर अंतिम कीमत तय की जाती है। इसलिए, अलग-अलग शहरों में इन कीमतों में थोड़ा बहुत फर्क हो सकता है।
शुद्धता और हॉलमार्क
सोने की क्वालिटी देखने का सही तरीका है हॉलमार्क होता है। 24 कैरेट गोल्ड पर 999, 22 कैरेट पर 916, और 18 कैरेट पर 750 अंकित होता है, जो उसकी शुद्धता को दर्शाता है। आप जब भी सोने की खरीदारी करते है तो आपको उसकी शुद्धता की तरफ तो ध्यान देना ही है और साथ ही आपको हॉलमार्क देखकर ही सोना खरीदना है ताकि आपके साथ में किसी भी प्रकार का फ्रॉड होने की सम्भावना खत्म हो जाए।
