- Hindi News
- कृषि
- फसलों में हुए नुकसान की होगी भरपाई, 10 स्तिम्बर से खुलेगा पंजीकरण पोर्टल
फसलों में हुए नुकसान की होगी भरपाई, 10 स्तिम्बर से खुलेगा पंजीकरण पोर्टल
देश के अलग अलग हिस्सों में भारी बारिश का कहर जारी है। जिससे किसानों को खरीफ फसलों में काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसमें हरियाणा राज्य सरकार ने किसानो को नुकसान की भरपाई के लिए छतिपूर्ति पोर्टल को ओपन करने वाली है।

हरियाणा : राज्य में भारी बारिश के चलते किसानो को फसलों में काफी नुकसान झेलना पड़ा है। और इसकी भरपाई के लिए छतिपूर्ति पोर्टल 12 जिलों जिसमे रोहतक, रेवाड़ी, कुरुश्रेत्र, नूह, झज्झर, भिवानी, हिसार समेत अन्य जिलों के लिए 10 सितम्बर से शुरू होगा। जिस पर किसानो को अपनी फसलों में हुए नुकसान का ब्यौरा देना होगा। जिन किसानो ने PM फसल बीमा योजना के तहत पंजीकरण किया हुआ है। वो आसानी से फसल नुकसान पंजीकरण कर सकते है।

औसत से अधिक बारिश में फसले बर्बाद
इस साल मौसम विभाग ने पहले ही मानसून के दौरान औसत से अधिक बारिश होने के संकेत दिए थे। इस बार राजस्थान, हरियाणा समेत अन्य सभी राज्यों में बारिश सामान्य से अधिक बारिश दर्ज हो चुकी है। खेती के लिए अच्छा है लेकिन खरीफ की फसल के लिए नुकसान दायक भी हो रहा है। अभी खरीद सीजन में फसले पक कर तैयार है और बारिश होने से इन फसलों में नुकसान हो रहा है। जिससे किसानो को आर्थिक चोट झेलनी पड़ रही है। हालाँकि सरकार किसानो के साथ खड़ी है। और फसलों में हुए नुकसान की भरपाई के लिए छतिपूर्ति पोर्टल को ओपन कर रही है। जिससे किसानो को अपने नुकसान की भरपाई के लिए पंजीकरण की सुविधा मिलेगी।
https://twitter.com/cmohry/status/1962212075582673224
कैसे कर सकते है पंजीकरण
ये सुविधा केवल हरियाणा राज्य के किसानो के लिए है तो आपको बता दे की केवल हरियाणा के ही किसानो अपना पंजीकरण करवा सकते है। पंजीकरण के लिए आपको https://ekshatipurti.haryana.gov.in वेब पोर्टल पर जाना होगा। यहाँ पर आपको अपनी PPP के जरिये या आधार कार्ड के जरिये पंजीकरण करवाना होगा।
इस पोर्टल के जरिये खेतो में फसलों में हुए नुकसान का पूरा ब्यौरा आप दे सकते है। इसके बाद जाँच अधिकारी खेतो में जाँच के बाद खेतो में फसल नुकसान का आँकलन करेंगे और क्लेम सम्बंधित प्रक्रिया शुरू हो जाती है। आवेदन के बाद जितना नुकसान हुआ है उसके हिसाब से सीधा बैंक खातों में किसानो को क्लेम राशि जारी कर दी जाती है।
सबसे बेहतर है की किसी नजदीकी CSC केंद्र की मदद से आप छतिपूर्ति पोर्टल के जरिये अपना आवेदन करे। और आवेदन के लिए आपको अपना परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड , फसल सम्बंधित जानकारी, बैंक पासबुक, जमीन सम्बंधित दस्तावेजों की जरुरत होगी। तो वो सभी साथ लेकर जाए। आपको बता दे की हरियाणा राज्य सरकार ने 12 जिलों के कुल 1402 गाँवो के लिये 10 सितम्बर से पोर्टल को शुरू किया जाना है। इसलिए समय पर ही आपको पंजीकरण की प्रक्रिया को पूर्ण करवाना होगा।
लेखक के बारे में

पत्रकार जो सत्य और तथ्यों की खोज में समर्पित होते हैं। अपनी लेखनी से समाज की गहराइयों को उजागर करना और निष्पक्ष, गहन विश्लेषण और प्रभावशाली कहानियों के साथ आप सबके साथ ख़बरें लेकर आना जिंदगी का हिस्सा बन चूका है। उम्मीद है की अपनी लेखनी के जरिये नए आयाम स्थापित करने का मौका मिलेगा।