- Hindi News
- ब्रेकिंग न्यूज़
- यूपी के कौशांबी में प्रेमी की हत्या, मंदिर में शादी के बाद परिवार ने लिया बदला
यूपी के कौशांबी में प्रेमी की हत्या, मंदिर में शादी के बाद परिवार ने लिया बदला
यूपी का एक लड़का ओर लड़की मंदिर में शादी करते है ओर फिर अपने अपने घर रहने लगते है लेकिन लड़की के परिवार को ये शादी मंजूर नहीं थी। लड़के की हत्या कर दी गई है ओर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
कौशांबी। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है जहां 22 वर्षीय अंकुल सरोज की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि अंकुल ने कुछ महीने पहले ही अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मंदिर में शादी की थी और दोनों अपने-अपने घरों में रह रहे थे।

पुलिस के मुताबिक लड़की के परिवार वालों ने अंकुल को किसी बहाने से बुलाया और फिर उस पर हमला कर दिया। यह घटना कल रात यानी 21 अगस्त की है और स्थानीय लोगों के अनुसार परिवार काफी गुस्से में था क्योंकि पूरा का पूरा परिवार इस शादी के खिलाफ था जिसके चलते यह कदम उठाया गया।
अब अंकुल ओर लड़की की मंदिर में हुई शादी का वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अंकुल और लड़की मंदिर में शादी के रीति-रिवाजों को निभा रहे हैं। दोनों ने माला पहनाई और अन्य धार्मिक अनुष्ठान किए। हालांकि यह शादी परिवार की मंजूरी के बिना हुई थी जो बाद में तनाव का कारण बनी।
https://twitter.com/SachinGuptaUP/status/1958044955575763005?t=3uLhmz7N64-77yhYU7oLjg&s=19
पुलिस ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है। आरोपी परिवार के सदस्यों की तलाश जारी है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार करने की उम्मीद है। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की घटनाएं समाज में नफरत और हिंसा को बढ़ावा देती हैं, और इसे रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।
About The Author

न्यूज़ लिखना इतना आसान भी नहीं है जितना उनको पढ़ना होता है। हर खबर की गहराई में जाकर एक निचोड़ निकलना और सटीकता के साथ आप तक पहुंचाने का काम पिछले 8 सालों से कर रहा हूँ। कृषि से स्नातक करने के बाद से ही कृषि विषय पर आर्टिकल लिखने शुरू किये थे लेकिन समय पंख लगाकर कब तेजी से निकला और कब 8 साल बीत गए इसका भान ही नहीं हुआ। आगे भी समय के साथ पंख लगाकार आके लिए ऐसे ही आर्टिकल लिखते रहेंगे।