- Hindi News
- व्यापार
- सोना चाँदी रेट में लगातार गिरावट, अगस्त के दौरान और गिर सकती है कीमते
सोना चाँदी रेट में लगातार गिरावट, अगस्त के दौरान और गिर सकती है कीमते
सोना चाँदी की कीमते इस महीने की शुरुआत के साथ ही तेजी के साथ बदल रही है। अभी पिछले 2 से 3 दिनों के दौरान सोना चाँदी की कीमतों में कटौती दर्ज की जा रही है।
.webp)
Gold Rate : देश में सोना चाँदी की कीमतों में लगातार बदलाव जारी है। त्योहारी सीजन में मांग अधिक होने के कारण कीमतों में कुछ हद तक तेजी दर्ज हुई थी लेकिन अभी सोना चाँदी की कीमत में फिर से गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले 2 दिनों से सोना चाँदी की कीमतों में कटौती हुई है। सोना चाँदी की कीमतों में होने वाले बदलाव से अंतरास्ट्रीय मार्किट एवं वैश्विक अर्थव्यस्था का अनुमान मिल जाता है।
अभी सोना चाँदी की कीमतों में गिरावट विदेशी मुद्रा डॉलर की मजबूती एवं अन्य कई राजनैतिक बदलाव के कारण भी हो रही है। जो लोग सोना चाँदी में निवेश करते है, उनको मार्किट में हो रही हलचल पर नजर रखना जरुरी होता है। हालाँकि देश में सबसे अधिक सोना चाँदी की खपत आभूषण निर्माण एवं अन्य व्यवसायिक कार्यो के लिए होता है। फ़िलहाल सोना चाँदी की कीमते क्या है आइये जानते है।
देश में सोने की कीमत
फ़िलहाल देश में 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत 9915 रु प्रति ग्राम के हिसाब से आज 19 अगस्त 2025 को चल रहा है। ये IBJA के मुताबिक रेट है। आज 22 कैरेट सोने की कीमत 9677 रु एवं 20 कैरेट सोने की कीमत 8824 रु प्रति ग्राम पर चल रहे है। इससे भी निचे की शुद्धता वाले सोने की कीमत देखे तो 18 कैरेट आज 8031 रु एवं 14 कैरेट की कीमत 6395 रु प्रति ग्राम के हिसाब से रेट फ़िलहाल IBJA के हिसाब से चल रहे है।
जबकि आज चाँदी की कीमत 113165 रु प्रति किलोग्राम के हिसाब से चल रहा है। ये 999 शुद्धता के साथ चाँदी की कीमत है। जबकि 18 अगस्त को चाँदी की कीमत 114917 रु प्रति किलोग्राम पर रही थी। आज चाँदी की कीमत में कटौती दर्ज हुई है। इस महीने चाँदी की कीमत में कोई बड़ा उतार चढ़ाव देखने को नहीं मिला है।
.webp)
इस महीने में आ सकती है और गिरावट
सोना चाँदी की कीमतों में अगस्त महीने के अंत तक और अधिक गिरावट आने की उम्मीद है। क्योकि मांग धीरे धीरे स्थिर हो रही है। लेकिन अगस्त के बाद आगामी दो महीने के दौरान फिर से सोना चाँदी की कीमतों में अच्छा उछाल आ सकता है। क्योकि देश में सोना चाँदी की मांग दिवाली के अवसर पर सर्वाधिक होती है और और दिवाली का समय आगामी महीनो से शुरू हो जायेगा तो सोना चाँदी की मांग भी तेजी के साथ बढ़ने वाली है। जिससे कीमतों में बदलाव देखने को मिलेगा।
About The Author

पत्रकार जो सत्य और तथ्यों की खोज में समर्पित होते हैं। अपनी लेखनी से समाज की गहराइयों को उजागर करना और निष्पक्ष, गहन विश्लेषण और प्रभावशाली कहानियों के साथ आप सबके साथ ख़बरें लेकर आना जिंदगी का हिस्सा बन चूका है। उम्मीद है की अपनी लेखनी के जरिये नए आयाम स्थापित करने का मौका मिलेगा।