- Hindi News
- मौसम
- मौसम में बदलाव से भारी बारिश की प्रबल संभावना, देखे मौसम पूर्वानुमान
मौसम में बदलाव से भारी बारिश की प्रबल संभावना, देखे मौसम पूर्वानुमान
देश के अलग अलग हिस्सों में बारिश की गतिविधिया फिर से जोर पकड़ सकती है। पश्चिमी बंगाल क्षेत्र में बन रहे नए सिस्टम के कारण राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत अन्य कई राज्यों में भारी बारिश की गतिविधिया शुरू हो सकती है।
.webp)
देश के अलग अलग हिस्सों में बारिश की गतिविधिया जारी है। कुछ हिस्सों में भारी बारिश के कारण जन जीवन प्रभावित हो रहा है। केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु समेत अन्य कई राज्यों में भारी बारिश के कारण जल भराव एवं बाढ़ जैसे हालत बने हुए है। नदी नाले उफान पर चल रहे है। वही पर राजस्थान राज्य में आगामी 4 से 5 दिनों के दौरान बारिश की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना बन रही है।
.webp)
मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान राज्य में पश्चिमी बंगाल खाड़ी क्षेत्र में बन रहे नए सिस्टम के प्रभाव के कारण बारिश सम्बन्धित गतिविधियों में तेजी आने की प्रबल संभावना है। 25 अगस्त तक राजस्थान राज्य में तापमान में गिरावट के साथ अलग अलग हिस्सों में भरी बारिश की संभावना है। अलवर, जयपुर, अजमेर, सीकर, टोंक समेत अन्य कई स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश की गतिविधिया दर्ज हो सकती है।
https://twitter.com/IMDJaipur/status/1956596723725279485
बिहार में नहीं मिलेगी राहत
बिहार राज्य में आगामी 2 से तीन दिनों के दौरान अधिकांश हिस्सों में बारिश एवं वज्रपात की घटनाओ से राहत की उम्मीद कम है। मौसम विभाग पटना के मुताबिक बिहार के चम्पारण, पटना, नालंदा, रोहतास, मुंगेर, सुपौल समेत अन्य कई जिलों में 24 अगस्त तक भारी मध्यम बारिश की संभावना है। जिससे सामान्य जन जीवन प्रभावित होगा। वही पर हरियाणा राज्य में 22 से 23 अगस्त के दौरान सोनीपत, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अम्बाला, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद समेत अन्य कई जिलों में भारी बारिश की गतिविधिया दर्ज की जा सकती है।
वही पर महाराष्ट्र राज्य के अलग अलग हिस्सों में भी भारी बारिश की गतिविधिया थमने की उम्मीद कम नजर आ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक महाराष्ट्र के पालघर, मुंबई , थाने सहित अन्य कई हिस्सों में भारी बारिश बारिश की गतिविधिया आगामी 24 घंटो के दौरान जारी रह सकती है। जबकि मध्य प्रदेश राज्य के अलग अलग हिस्सों में 23 अगस्त तक भारी बारिश की गतिविधिया दर्ज की जा सकती है।
मध्य प्रदेश के सीहोर , भोपाल, बड़वानी, झाबुआ, उमरिया, कटनी, नर्मदापुरम, डिंडोरी, बालाघाट, अलीराजपुर, रतलाम, देवास, उज्जैन, शहडोल समेत अन्य कई जिलों में भारी बारिश की गतिविधिया आगामी 2 से 3 दिनों के दौरान दर्ज हो सकती है। कई जिलों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
https://twitter.com/imd_patna/status/1957708986234589249
About The Author

पत्रकार जो सत्य और तथ्यों की खोज में समर्पित होते हैं। अपनी लेखनी से समाज की गहराइयों को उजागर करना और निष्पक्ष, गहन विश्लेषण और प्रभावशाली कहानियों के साथ आप सबके साथ ख़बरें लेकर आना जिंदगी का हिस्सा बन चूका है। उम्मीद है की अपनी लेखनी के जरिये नए आयाम स्थापित करने का मौका मिलेगा।