हरियाणा में मानसून की झमाझम बारिश, अगले तीन दिन भारी बरसात का अनुमान

हरियाणा में इस बार अनुमान से अच्छी बारिश हुई है और मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिन और बारिश का सिलसिला चलता रहेगा। अगले कुछ दिन तक प्रदेश में कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान मौसम विभाग की तरफ से लगाया जा रहा है।

Published By Vinod Kumar
On
Vinod Kumar Picture
Share It..

हरियाणा में इस बार मानसून ने जमकर मेहरबानी दिखाई है जिसके चलते किसान खुश भी है और कई जगहों पर निराश भी है। निराशा का कारन अधिक बारिश होना है जिससे किसानों की कपास जैसी फसलें संकट में आ गई है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक प्रदेश में अब तक औसत से 12% ज्यादा बारिश दर्ज की जा चुकी है। 

haryana weather today
हरियाणा में मानसून की झमाझम बारिश, अगले तीन दिन भारी बरसात का अनुमान

20 अगस्त तक 340.2 मिमी बारिश हो चुकी है जबकि सामान्य तौर पर 304.3 मिमी बारिश होती है। यमुनानगर में सबसे ज्यादा 805.5 मिमी और महेंद्रगढ़ में 566.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं सिरसा (161.8 मिमी) और कैथल (173.1 मिमी) में सबसे कम बारिश हुई। आइये अगले कुछ दिन हरियाणा में मौसम कैसा रहने वाला है इसकी जानकारी आपको दे देते है। 

अगले तीन दिन बारिश का दौर

मौसम विभाग ने बताया कि आज (21 अगस्त) भले ही किसी जिले में बारिश का अलर्ट जारी नहीं है, लेकिन कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी और बादल छाए रह सकते हैं। पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 25-50% क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। वहीं, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत और रोहतक में 0-25% क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है।

Read More उत्तर प्रदेश में बारिश और उमस का दौर, जन्‍माष्‍टमी पर कुछ इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट

22 अगस्त: हल्की से मध्यम बारिश

कल यानी 22 अगस्त को पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Read More हरियाणा के इन जिलों में होगी झमाझम बारिश: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

23 अगस्त: येलो अलर्ट

23 अगस्त को मौसम और तेज होगा। अंबाला, पंचकुला और यमुनानगर में भारी बारिश की आशंका के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा 10 अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के लिए भी येलो अलर्ट है।

Read More हरियाणा में बारिश का दौर: तीन दिन तक झमाझम बारिश की संभावना, किसानों के लिए राहत

24 अगस्त: 16 जिलों में अलर्ट

24 अगस्त को मानसून और जोर पकड़ेगा। पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है।

किसानों और आम लोगों के लिए सलाह

मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे खेतों में पानी के निकास की व्यवस्था करें और फसलों को बारिश से बचाने के लिए जरूरी कदम उठाएं। शहरवासियों को भी सड़कों पर जलभराव और ट्रैफिक की स्थिति को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

हरियाणा में इस मानसून सीजन ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया और अगले कुछ दिन और बारिश का दौर चलने वाला हैं। मौसम की ताजा जानकारी के लिए मौसम विभाग की वेबसाइट या स्थानीय समाचार चैनलों से जुड़े रहें।

About The Author

Vinod Kumar Picture

न्यूज़ लिखना इतना आसान भी नहीं है जितना उनको पढ़ना होता है। हर खबर की गहराई में जाकर एक निचोड़ निकलना और सटीकता के साथ आप तक पहुंचाने का काम पिछले 8 सालों से कर रहा हूँ। कृषि से स्नातक करने के बाद से ही कृषि विषय पर आर्टिकल लिखने शुरू किये थे लेकिन समय पंख लगाकर कब तेजी से निकला और कब 8 साल बीत गए इसका भान ही नहीं हुआ। आगे भी समय के साथ पंख लगाकार आके लिए ऐसे ही आर्टिकल लिखते रहेंगे। 

खबरें और भी हैं

डाकघर की इस स्कीम में मिलेगा डबल पैसा वापस - केवल इतने दिन में - जाने निवेश का तरीका

व्यापार

सोना चाँदी रेट में लगातार गिरावट, अगस्त के दौरान और गिर सकती है कीमते

Gold Rate : देश में सोना चाँदी की कीमतों में लगातार बदलाव जारी है। त्योहारी सीजन में मांग अधिक होने...
व्यापार 
सोना चाँदी रेट में लगातार गिरावट, अगस्त के दौरान और गिर सकती है कीमते

शेयर बाजार में हलचल: SEBI ने बदले MPS और MPO के नियम, जानिए क्या होगा असर

भारतीय शेयर बाजार में जल्द ही बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) ने कंपनियों के...
व्यापार 
शेयर बाजार में हलचल: SEBI ने बदले MPS और MPO के नियम, जानिए क्या होगा असर

अब सस्ते मिलेंगे AC और TV, सरकार ने घटाया GST – बचेंगे 1500 से 2500 रुपये

"यह ग्राहकों के लिए शानदार खबर है। जीएसटी में 10 फीसदी की कमी से कीमतों में सीधा असर होगा। लेकिन...
व्यापार 
अब सस्ते मिलेंगे AC और TV, सरकार ने घटाया GST – बचेंगे 1500 से 2500 रुपये

स्टॉक मार्केट अलर्ट: आज शेयर बाजार में इन 7 कंपनियों पर रहेगी निवेशकों की खास नजर,

19 अगस्त 2025 को शेयर बाजार में कई कंपनियों के शेयरों में बड़ी हलचल देखने को मिल सकती है। सोमवार...
व्यापार 
स्टॉक मार्केट अलर्ट: आज शेयर बाजार में इन 7 कंपनियों पर रहेगी निवेशकों की खास नजर,

ब्रेकिंग न्यूज़

हरियाणा से गुजरने वाली 8 ट्रेनें आंशिक रद्द, यात्रियों के लिए नया शेड्यूल जारी - जरूर देखें 

चंडीगढ़। हरियाणा से गुजरने वाली कई ट्रेनों का संचालन अगले कुछ दिनों तक प्रभावित रहेगा। बीकानेर रेल मंडल के चुरू-आसलू...
हरियाणा  ब्रेकिंग न्यूज़ 
हरियाणा से गुजरने वाली 8 ट्रेनें आंशिक रद्द, यात्रियों के लिए नया शेड्यूल जारी - जरूर देखें 

चार ज्योतिर्लिंगों की सैर, IRCTC की भारत गौरव ट्रेन से शुरू!

भारतीय रेलवे की खास पहल ‘देखो अपना देश’ के तहत अब आप भारत गौरव ट्रेन से चार प्रमुख ज्योतिर्लिंगों के...
ब्रेकिंग न्यूज़ 
चार ज्योतिर्लिंगों की सैर, IRCTC की भारत गौरव ट्रेन से शुरू!

रेलवे की नई फेस्टिवल स्कीम: दीपावली और छठ पूजा के लिए राउंड ट्रिप टिकट पर 20% डिस्काउंट

अगर आप इस बार दीपावली या छठ पूजा के लिए अपने घर जाने की योजना बना रहे हैं, तो भारतीय...
ब्रेकिंग न्यूज़  भारत 
रेलवे की नई फेस्टिवल स्कीम: दीपावली और छठ पूजा के लिए राउंड ट्रिप टिकट पर 20% डिस्काउंट

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: पेंशन कम्यूटेशन की अवधि घटाने पर विचार!

केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। सरकार केंद्रीय कर्मचारियों की लंबे...
ब्रेकिंग न्यूज़  भारत 
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: पेंशन कम्यूटेशन की अवधि घटाने पर विचार!

27 साल बाद नर्सिंग प्रशिक्षुओं को मिला तोहफा, अब हर महीने मिलेंगे ₹13,150

नई दिल्ली। दिल्ली की नवनिर्वाचित बीजेपी सरकार ने नर्सिंग प्रशिक्षुओं के लिए एक बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने 27...
ब्रेकिंग न्यूज़ 
27 साल बाद नर्सिंग प्रशिक्षुओं को मिला तोहफा, अब हर महीने मिलेंगे ₹13,150