- Hindi News
- कृषि
- Farming Tips: सोयाबीन की फसल को स्लग और चूहों से बचाने के आसान उपाय
Farming Tips: सोयाबीन की फसल को स्लग और चूहों से बचाने के आसान उपाय
सोयाबीन की खेती में किसानों को चूहों से और स्लग से काफी परेशानी होती है और उनको अपनी फसल में पैदावार में भी भारी नुकसान उठाना पड़ता है। इनसे बचने के लिए किसान भाई आसानी से अपनी खेती को बचा सकते है। देखिये कैसे -

देशभर में सोयाबीन की सफल लहलहा रही है लेकिन किसानों के लिए अपनी इस फसल में इस समय स्लग और चूहों का खतरा मंडरा रहा है। जिन किसान भाइयों ने जून महीने में अपनी सोयाबीन की फसल की बुवाई की थी उन किसान भाइयों को अधिक खतरा है।
अगर किसान भाई सही समय पर ठोस कदम नहीं उठाते है तो उनकी फसल में भारी नुकसान हो सकता है। किसान भाइयों लेकिन इसके लिए आपको चिंता करने की जरुरत नहीं है क्योंकि आज के एनएफएल स्पाइस के इस आर्टिकल में हम आपको इन दोनों समस्याओं से बचने का समाधान बताने वाले है।

स्लग से सोयाबीन की फसल को कैसे बचाएं?
सोयाबीन की फसल में सभी किसान भाइयों को स्लग की समस्या से निपटने के लिए सतर्क रहना जरूरी है। स्लग फसलों को रात में नुकसान पहुंचाते हैं इसलिए रात के समय खेत की निगरानी करना जरूरी है। किसान भाई गुड़ के साथ मेटालडिहाइड 2.5% सूखे पेलेट का घोल बनाएं। इस घोल में जूट का बोरा भिगोकर रात में खेत में रखें। सुबह बोरे को देखेंगे तो आप पाएंगे की बहुत सारे स्लग उसमें फंस गये है जो की आपकी फसल को नुकसान पहुंचा सकते थे।
इसके अलावा खेत के चारों ओर चूने की लकीर बनाकर भी आप स्लग से फसल को सुरक्षित कर सकते है क्योंकि चूने से लकीर बनाने के बाद में स्लग आपके खेत में नहीं घुस पाएंगे। किसान भाइयों अगर आपके खेत में स्लग का अधिक प्रकोप हो चूका है तो आप कीटनाशकों का इस्तेमाल भी कर सकते है -
- क्विनाल्फोस 25% ई.सी. – 1 लीटर प्रति हेक्टेयर इस्तेमाल करनी है।
- मेलाथिओन 50% ई.सी. – 1500 मिली प्रति हेक्टेयर इस्तेमाल करनी है।
- इन्डोक्साकार्ब 15.8% ई.सी. – 333 मिली प्रति हेक्टेयर इस्तेमाल करनी होती है।
सोयाबीन की फसल को चूहों से कैसे बचायें?
चूहे सोयाबीन की फलियों में दाने खाकर भारी नुकसान पहुंचा सकते हैं। खासकर फलियां बनने के दौरान यह समस्या गंभीर हो सकती है। चूहों से बचाव के लिए किसान भाई कुछ आसान से उपाय करके अपनी फसल को बचा सकते है। फ्लोकोउमाफेन 0.005% रसायन से 15-20 बेट बनाएं और इन्हें चूहों के छेदों के पास रखें। यह चूहों को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करता है। इसके अलावा चूहों के बिल को बंद जरूर करें ताकि उनमे भी जीवित चूहे ना बचे। रसायनों का उपयोग करते समय सावधानी के साथ में काम करें और दस्तानों का उपयोग करें। इसके अलावा आप निचे दिए गये कुछ कार्य करके भी अपनी फसल को चूहों से बचा सकते है।
- अपने खेत की नियमित निगरानी और ध्यान रखें की चूहों का अधिक प्रकोप तो नहीं हो रहा है।
- खेत की नियमित रूप से सफाई करें।
- खेत के आसपास में घासफूस एकत्रित ना करें नहीं तो उनमे चूहे अपना घर बना सकते है।
सोयाबीन की फसल को लेकर किसानों के लिए सलाह
किसानों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से अपने खेतों का दौरा करें और स्लग या चूहों के लक्षण दिखने पर तुरंत कार्रवाई करें। कीटनाशकों और रसायनों का उपयोग हमेशा विशेषज्ञों की सलाह और निर्देशों के अनुसार करें। समय पर उठाए गए ये कदम आपकी सोयाबीन फसल को नुकसान से बचा सकते हैं और अच्छी पैदावार दिलाने में आपकी मदद कर सकते है।
About The Author

न्यूज़ लिखना इतना आसान भी नहीं है जितना उनको पढ़ना होता है। हर खबर की गहराई में जाकर एक निचोड़ निकलना और सटीकता के साथ आप तक पहुंचाने का काम पिछले 8 सालों से कर रहा हूँ। कृषि से स्नातक करने के बाद से ही कृषि विषय पर आर्टिकल लिखने शुरू किये थे लेकिन समय पंख लगाकर कब तेजी से निकला और कब 8 साल बीत गए इसका भान ही नहीं हुआ। आगे भी समय के साथ पंख लगाकार आके लिए ऐसे ही आर्टिकल लिखते रहेंगे।