कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! हरियाणा में लागू हुए नए नियम, अब मिलेगी नौकरी की गारंटी

हरियाणा अनुबंधित कर्मचारी (सेवा सुरक्षा) नियम 2025 हरियाणा में लागु किया गया है जिसमे 5 साल सेवा या फिर 240 दिन वेतन वाले कर्मचारियों को नौकरी की सुरक्षा मिलेगी और 5-15% वेतन वृद्धि, महंगाई भत्ता, 22 दिन अवकाश मिलेगा। जानिए डिटेल -

Published By Vinod Kumar
On
Vinod Kumar Picture
Share It..

हरियाणा सरकार ने अनुबंधित कर्मचारियों के लिए एक बड़ा कदम उठाते हुए हरियाणा अनुबंधित कर्मचारी (सेवा सुरक्षा) नियम, 2025 लागू कर दिए हैं। इन नियमों के तहत प्रदेश के विभिन्न विभागों, बोर्डों, निगमों और प्राधिकरणों में काम करने वाले हजारों अनुबंधित कर्मचारियों को अब नौकरी की सुरक्षा मिलेगी। यह नियम हरियाणा अनुबंधित कर्मचारी (सेवा सुरक्षा) अधिनियम, 2024 के तहत अधिसूचित किए गए हैं। कौन इसमें पात्र होंगे और क्या क्या नए नियम लागु हुए है आइये जानते है विस्तार से - 

कौन होंगे पात्र?

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, अनुबंधित कर्मचारी को 'सुरक्षित कर्मचारी' का दर्जा पाने के लिए 15 अगस्त, 2024 तक कम से कम 5 साल की सेवा पूरी करनी होगी। इस दौरान प्रत्येक साल में कर्मचारी को कम से कम 240 कार्यदिवसों का वेतन प्राप्त होना चाहिए। अगर कोई कर्मचारी एक ही साल में अलग-अलग पदों पर काम करता रहा हो तो भी उसकी सेवा गिनी जाएगी, बशर्ते 240 दिन का वेतन मिला हो। Contract Employees News

Contract Employees News
कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! हरियाणा में लागू हुए नए नियम, अब मिलेगी नौकरी की गारंटी

विशेष रूप से जिन कर्मचारियों की नियमित नौकरी हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की मेरिट सूची रद्द होने या संशोधन के कारण खत्म हो गई थी, उनकी नियमित और अनुबंधित सेवा को जोड़ा जाएगा। इसमें नियमित और अनुबंधित सेवा के बीच की ब्रेक अवधि को छोड़कर गणना होगी। साथ ही विभिन्न विभागों या सरकारी निकायों में की गई सेवा को भी एक साथ जोड़ा जाएगा।

Read More हरियाणा सरकार का मास्टरप्लान: 2025 तक गुरुग्राम बनेगा स्वच्छ और आधुनिक शहर

हालांकि अगर किसी कर्मचारी ने जीवित जीवनसाथी के रहते हुए दूसरा विवाह किया है तो वह इस योजना के लाभ से वंचित रहेगा। लेकिन अगर सरकार को लगता है कि कर्मचारी का विवाह उनके व्यक्तिगत कानून के तहत वैध है और इसके लिए उचित कारण हैं तो उसे छूट दी जा सकती है। Contract Employees News

Read More हरियाणा में विकास की रफ्तार: PM मोदी करेंगे 2 नई 4-लेन सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन

सुपरन्यूमरेरी पदों का सृजन होगा 

अगर कर्मचारी के पद की पहचान आसानी से हो जाती है तो 16 अगस्त, 2024 से उनके लिए 'अतिरिक्त' (सुपरन्यूमरेरी) पद बनाए जाएंगे। अगर पद की पहचान नहीं हो पाती या कर्मचारी का पद मौजूदा नियमित पद से अलग है तो संबंधित विभाग को पदनाम, वेतनमान, शैक्षणिक योग्यता और कार्य विवरण के साथ प्रस्ताव भेजना होगा। सरकार वित्त विभाग से सलाह लेकर 90 दिनों में इस प्रस्ताव को मंजूरी देगी और सेवा सुरक्षा का आदेश जारी करेगी। Contract Employees News

Read More हिसार से मुकाम धाम तक शुरू हुई सीधी बस सेवा, बिश्नोई समाज के लिए बड़ी राहत

अगर किसी विभाग में सुरक्षित कर्मचारियों की संख्या ज्यादा है तो उनकी सूची सरकार को भेजी जाएगी और जरूरत पड़ने पर उन्हें दूसरे विभागों में समायोजित किया जाएगा। साथ ही नियुक्ति प्राधिकरण को जनहित में कर्मचारियों को हरियाणा के अंदर या बाहर स्थानांतरित करने का अधिकार होगा।

वेतन और भत्तों में सुधार

सुरक्षित कर्मचारियों का वेतन तय करने के लिए वित्त विभाग द्वारा स्वीकृत वेतन स्तर में 5%, 10% या 15% की वृद्धि की जाएगी। इसके बाद वेतन को निकटतम 100 रुपये तक पूर्णांकित किया जाएगा। उदाहरण के लिए, 50 से कम अंश को नजरअंदाज किया जाएगा जबकि 50 या उससे ज्यादा को अगले 100 तक बढ़ाया जाएगा। Contract Employees News

इन कर्मचारियों को हर साल 1 जनवरी या 1 जुलाई को वार्षिक वेतन वृद्धि मिलेगी, बशर्ते उन्होंने उस तारीख से पहले कम से कम 6 महीने की सेवा पूरी कर ली हो। पहली वेतन वृद्धि 1 जुलाई, 2025 से दी जाएगी। साथ ही 1 जनवरी, 2025 से नियमित कर्मचारियों के बराबर महंगाई भत्ता भी मिलेगा।

अवकाश और अन्य सुविधाएं

सुरक्षित कर्मचारियों को पहले की तरह आकस्मिक और चिकित्सा अवकाश मिलते रहेंगे। खास तौर पर, महिला कर्मचारियों को अब हर महीने 2 दिन और साल में अधिकतम 22 दिन का आकस्मिक अवकाश मिलेगा, जो पहले केवल 10 दिन था। इसके अलावा प्रत्येक कर्मचारी की सर्विस बुक भी तैयार की जाएगी। Contract Employees News

जब तक अलग से नियम नहीं बनते तब तक ये कर्मचारी हरियाणा सिविल सेवा (सरकारी कर्मचारी आचरण) नियम, 2016 और हरियाणा सिविल सेवा (दंड एवं अपील) नियम, 2016 के तहत काम करेंगे। हालांकि सरकार को विशेष परिस्थितियों में नियमों में छूट देने का अधिकार होगा।

यह नियमावली अनुबंधित कर्मचारियों के लिए नई उम्मीद लेकर आई है। अब तक अनिश्चितता में काम कर रहे हजारों कर्मचारियों को नौकरी की सुरक्षा और बेहतर वेतन की गारंटी मिलेगी। यह कदम न केवल कर्मचारियों के लिए बल्कि उनके परिवारों के लिए भी राहत की खबर है। Contract Employees News

About The Author

Vinod Kumar Picture

न्यूज़ लिखना इतना आसान भी नहीं है जितना उनको पढ़ना होता है। हर खबर की गहराई में जाकर एक निचोड़ निकलना और सटीकता के साथ आप तक पहुंचाने का काम पिछले 8 सालों से कर रहा हूँ। कृषि से स्नातक करने के बाद से ही कृषि विषय पर आर्टिकल लिखने शुरू किये थे लेकिन समय पंख लगाकर कब तेजी से निकला और कब 8 साल बीत गए इसका भान ही नहीं हुआ। आगे भी समय के साथ पंख लगाकार आके लिए ऐसे ही आर्टिकल लिखते रहेंगे। 

खबरें और भी हैं

यूपी के कौशांबी में प्रेमी की हत्या, मंदिर में शादी के बाद परिवार ने लिया बदला

व्यापार

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की उम्मीद

भारत की अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर है. कच्चे तेल की कीमतों में फिर से नरमी देखने को मिली है....
ब्रेकिंग न्यूज़  व्यापार 
कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की उम्मीद

सोना चाँदी रेट में लगातार गिरावट, अगस्त के दौरान और गिर सकती है कीमते

Gold Rate : देश में सोना चाँदी की कीमतों में लगातार बदलाव जारी है। त्योहारी सीजन में मांग अधिक होने...
व्यापार 
सोना चाँदी रेट में लगातार गिरावट, अगस्त के दौरान और गिर सकती है कीमते

शेयर बाजार में हलचल: SEBI ने बदले MPS और MPO के नियम, जानिए क्या होगा असर

भारतीय शेयर बाजार में जल्द ही बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) ने कंपनियों के...
व्यापार 
शेयर बाजार में हलचल: SEBI ने बदले MPS और MPO के नियम, जानिए क्या होगा असर

ब्रेकिंग न्यूज़

यूपी के कौशांबी में प्रेमी की हत्या, मंदिर में शादी के बाद परिवार ने लिया बदला

कौशांबी। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है जहां 22 वर्षीय अंकुल सरोज की कुल्हाड़ी...
ब्रेकिंग न्यूज़ 
यूपी के कौशांबी में प्रेमी की हत्या, मंदिर में शादी के बाद परिवार ने लिया बदला

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की उम्मीद

भारत की अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर है. कच्चे तेल की कीमतों में फिर से नरमी देखने को मिली है....
ब्रेकिंग न्यूज़  व्यापार 
कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की उम्मीद

हरियाणा से गुजरने वाली 8 ट्रेनें आंशिक रद्द, यात्रियों के लिए नया शेड्यूल जारी - जरूर देखें 

चंडीगढ़। हरियाणा से गुजरने वाली कई ट्रेनों का संचालन अगले कुछ दिनों तक प्रभावित रहेगा। बीकानेर रेल मंडल के चुरू-आसलू...
हरियाणा  ब्रेकिंग न्यूज़ 
हरियाणा से गुजरने वाली 8 ट्रेनें आंशिक रद्द, यात्रियों के लिए नया शेड्यूल जारी - जरूर देखें 

चार ज्योतिर्लिंगों की सैर, IRCTC की भारत गौरव ट्रेन से शुरू!

भारतीय रेलवे की खास पहल ‘देखो अपना देश’ के तहत अब आप भारत गौरव ट्रेन से चार प्रमुख ज्योतिर्लिंगों के...
ब्रेकिंग न्यूज़ 
चार ज्योतिर्लिंगों की सैर, IRCTC की भारत गौरव ट्रेन से शुरू!