मॉनसून ने फिर से पकड़ी रफ्तार! मुंबई के साथ साथ देशभर में अगले 10 दिन तक झमाझम बारिश का अनुमान

मुंबई और कोंकण में 20 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी, 450 मिमी बारिश दर्ज। बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से मानसून सक्रिय, जलभराव-ट्रैफिक जाम की आशंका। देश में 8-10% हिस्से में बारिश की कमी, सावधानी बरतें।

Published By Vinod Kumar
On
Vinod Kumar Picture
Share It..

मौसम विभाग की तरफ से आ रही ताजा जानकारी के मुताबित मुंबई और आसपास के इलाकों में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विशेषज्ञों ने 20 अगस्त तक भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बंगाल की खाड़ी में बने एक सक्रिय मौसमी सिस्टम के कारण अगले 8-10 दिन तक मानसून पूरे जोर पर रहेगा।

पिछले तीन दिनों में मुंबई में 450 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है जो अगस्त महीने की औसत बारिश 585 मिलीमीटर के बेहद करीब है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अब जो भी बारिश होगी वह अतिरिक्त (सरप्लस) मानी जाएगी। अगले चार दिनों तक लगातार तेज बारिश का अनुमान है जिसमें बीच-बीच में भारी बारिश के लंबे दौर भी देखने को मिल सकते हैं।

Monsoon has picked up speed again! Heavy rain is expected in Mumbai as well as across the country for the next 10 days
मॉनसून ने फिर से पकड़ी रफ्तार! मुंबई के साथ साथ देशभर में अगले 10 दिन तक झमाझम बारिश का अनुमान

मौसम विशेषज्ञ जी.पी. शर्मा के अनुसार, "अगले दो दिन बारिश का जोर और बढ़ेगा, जिसमें रुक-रुक कर होने वाली बारिश के बजाय लगभग लगातार बारिश का पैटर्न रहेगा। इसका असर न सिर्फ मुंबई बल्कि पूरे कोंकण तट और दक्षिण गुजरात तक दिखेगा।"

Read More हरियाणा में मानसून की झमाझम बारिश, अगले तीन दिन भारी बरसात का अनुमान

देश में मानसून की स्थिति

जी.पी. शर्मा ने बताया कि देश के ज्यादातर हिस्सों में मानसून अब सामान्य या उससे ज्यादा सक्रिय है।

Read More हरियाणा के इन जिलों में होगी झमाझम बारिश: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

  • नॉर्थ ईस्ट: अभी भी 40% बारिश की कमी बनी हुई है।
  • बिहार: बारिश की कमी 50% से घटकर 25% रह गई है।
  • महाराष्ट्र और मराठवाड़ा: स्थिति अब लगभग सामान्य हो चुकी है।
  • रायलसीमा (आंध्र प्रदेश): यह क्षेत्र अब सरप्लस बारिश की श्रेणी में आ गया है।

कुल मिलाकर देश के केवल 8-10% हिस्से में ही बारिश की कमी बची है। अगस्त के पहले 12 दिन "ब्रेक-मॉनसून" की स्थिति में रहे जिसके कारण बारिश कम हुई थी। लेकिन अब बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के कारण मानसून फिर से सक्रिय हो गया है।

Read More पंचकुला से फरीदाबाद तक येलो अलर्ट, हरियाणा में 18 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहेगा

जनजीवन पर असर 

भारी बारिश के कारण मुंबई और कोंकण क्षेत्र में जलभराव, ट्रैफिक जाम और ट्रेन सेवाओं में रुकावट की आशंका है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और जरूरी सावधानी बरतने की अपील की है। घर से बाहर निकलते समय मौसम की जानकारी रखें और निचले इलाकों में जाने से बचें। अगले कुछ दिन मुंबई और आसपास के इलाकों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। मौसम विभाग ने सभी से सावधानी बरतने और आपात स्थिति के लिए तैयार रहने की सलाह दी है।

About The Author

Vinod Kumar Picture

न्यूज़ लिखना इतना आसान भी नहीं है जितना उनको पढ़ना होता है। हर खबर की गहराई में जाकर एक निचोड़ निकलना और सटीकता के साथ आप तक पहुंचाने का काम पिछले 8 सालों से कर रहा हूँ। कृषि से स्नातक करने के बाद से ही कृषि विषय पर आर्टिकल लिखने शुरू किये थे लेकिन समय पंख लगाकर कब तेजी से निकला और कब 8 साल बीत गए इसका भान ही नहीं हुआ। आगे भी समय के साथ पंख लगाकार आके लिए ऐसे ही आर्टिकल लिखते रहेंगे। 

खबरें और भी हैं

डॉ. भीमराव अंबेडकर मेधावी छात्र योजना: ऑनलाइन आवेदन 31 जनवरी 2026 तक

व्यापार

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की उम्मीद

भारत की अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर है. कच्चे तेल की कीमतों में फिर से नरमी देखने को मिली है....
ब्रेकिंग न्यूज़  व्यापार 
कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की उम्मीद

सोना चाँदी रेट में लगातार गिरावट, अगस्त के दौरान और गिर सकती है कीमते

Gold Rate : देश में सोना चाँदी की कीमतों में लगातार बदलाव जारी है। त्योहारी सीजन में मांग अधिक होने...
व्यापार 
सोना चाँदी रेट में लगातार गिरावट, अगस्त के दौरान और गिर सकती है कीमते

शेयर बाजार में हलचल: SEBI ने बदले MPS और MPO के नियम, जानिए क्या होगा असर

भारतीय शेयर बाजार में जल्द ही बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) ने कंपनियों के...
व्यापार 
शेयर बाजार में हलचल: SEBI ने बदले MPS और MPO के नियम, जानिए क्या होगा असर

ब्रेकिंग न्यूज़

यूपी के कौशांबी में प्रेमी की हत्या, मंदिर में शादी के बाद परिवार ने लिया बदला

कौशांबी। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है जहां 22 वर्षीय अंकुल सरोज की कुल्हाड़ी...
ब्रेकिंग न्यूज़ 
यूपी के कौशांबी में प्रेमी की हत्या, मंदिर में शादी के बाद परिवार ने लिया बदला

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की उम्मीद

भारत की अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर है. कच्चे तेल की कीमतों में फिर से नरमी देखने को मिली है....
ब्रेकिंग न्यूज़  व्यापार 
कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की उम्मीद

हरियाणा से गुजरने वाली 8 ट्रेनें आंशिक रद्द, यात्रियों के लिए नया शेड्यूल जारी - जरूर देखें 

चंडीगढ़। हरियाणा से गुजरने वाली कई ट्रेनों का संचालन अगले कुछ दिनों तक प्रभावित रहेगा। बीकानेर रेल मंडल के चुरू-आसलू...
हरियाणा  ब्रेकिंग न्यूज़ 
हरियाणा से गुजरने वाली 8 ट्रेनें आंशिक रद्द, यात्रियों के लिए नया शेड्यूल जारी - जरूर देखें 

चार ज्योतिर्लिंगों की सैर, IRCTC की भारत गौरव ट्रेन से शुरू!

भारतीय रेलवे की खास पहल ‘देखो अपना देश’ के तहत अब आप भारत गौरव ट्रेन से चार प्रमुख ज्योतिर्लिंगों के...
ब्रेकिंग न्यूज़ 
चार ज्योतिर्लिंगों की सैर, IRCTC की भारत गौरव ट्रेन से शुरू!