- Hindi News
- मौसम
- हरियाणा में बारिश का कहर: CM का कार्यक्रम रद्द, कई जिलों में अलर्ट
हरियाणा में बारिश का कहर: CM का कार्यक्रम रद्द, कई जिलों में अलर्ट
हरियाणा में भारी बारिश ने मुख्यमंत्री का सोनीपत दौरा रद्द कराया। 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान स्थगित। चार जिलों में ऑरेंज, 12 में येलो अलर्ट। 24-26 अगस्त तक बारिश की संभावना, सतर्क रहने की सलाह।

हरियाणा में मौसम ने ऐसा रंग दिखाया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का सोनीपत दौरा रद्द करना पड़ा. वह रविवार, 24 अगस्त को खरखौदा में आयोजित वन महोत्सव में हिस्सा लेने वाले थे. इस कार्यक्रम में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान की शुरुआत होनी थी, लेकिन खराब मौसम ने सारी योजनाएं धो दीं.
चार जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
मानसून का असर, अगले कुछ दिन बारिश की संभावना
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉ. मदन लाल खीचड़ के मुताबिक, मानसून की टर्फ रेखा उत्तर की ओर बढ़ रही है. यह श्रीगंगानगर से लेकर पश्चिम बंगाल तक फैली हुई है. इसके चलते 24 से 26 अगस्त तक हरियाणा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में भारी बारिश की भी आशंका है.
25 अगस्त को बारिश की संभावना
-
सिरसा और फतेहाबाद: 25-50%
-
हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह, पलवल, रोहतक, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, सोनीपत: 50-75%
-
पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत: 75-100%
26 अगस्त को येलो अलर्ट
यमुनानगर, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में येलो अलर्ट है. इन जिलों में 75-100% बारिश की संभावना है, जबकि सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, रोहतक, जींद, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, पंचकुला, अंबाला और कुरुक्षेत्र में 50-75% बारिश हो सकती है.
27 अगस्त को हल्की बारिश
27 अगस्त को किसी जिले में अलर्ट नहीं है, लेकिन पंचकुला और यमुनानगर में 50-75% बारिश की संभावना है. अन्य जिलों में हल्की बारिश (0-50%) हो सकती है.
मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी है. खासकर उन इलाकों में जहां भारी बारिश की आशंका है वहां के लोग बेवजह बाहर न निकलें.
लेखक के बारे में

न्यूज़ लिखना इतना आसान भी नहीं है जितना उनको पढ़ना होता है। हर खबर की गहराई में जाकर एक निचोड़ निकलना और सटीकता के साथ आप तक पहुंचाने का काम पिछले 8 सालों से कर रहा हूँ। कृषि से स्नातक करने के बाद से ही कृषि विषय पर आर्टिकल लिखने शुरू किये थे लेकिन समय पंख लगाकर कब तेजी से निकला और कब 8 साल बीत गए इसका भान ही नहीं हुआ। आगे भी समय के साथ पंख लगाकार आके लिए ऐसे ही आर्टिकल लिखते रहेंगे।